Bhopal News: तीन तलाक बोलकर कर ली दूसरी शादी

Share

Bhopal News: दहेज प्रताड़ना की शिकायत लेकर पहुंची चार महिलाओं ने दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अलग—अलग तीन थानों से मिल रही हैं। यह मुकदमे दहेज और घरेलू हिंसा से जुड़े है। इनमें से एक मुकदमे में तीन तलाक का भी केस है। यह सारे प्रकरण जहांगीराबाद, ऐशबाग और महिला थाने में दर्ज किए गए हैं।

पांच साल पहले हुई शादी

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 28 जून की शाम लगभग चार बजे धारा 498ए/3/4/3/4 (प्रताड़ना, दहेज अधिनियम और मुस्लिम विवाह एक्ट) के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी पति इमरान खान (Imran Khan) है। पीड़िता का कहना है कि 2016 में उसकी शादी हुई थी। पति के साथ उसने एक साल का वक्त गुजारा। फिर उसको मायके में आकर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। कुछ समय पहले आरोपी पति कार की मांग करने लगा। उसका कहना था कि दहेज में उसको बाइक दी थी। उससे काम नहीं चलेगा। आरोपी किसी स्टोन दुकान में नौकरी करता है। आरोपी ने इसी साल तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं किसी दूसरी महिला से आरोपी ने शादी भी कर ली है। इससे पहले परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसलिंग भी हुई थी।

दहेज में दो लाख रुपए मांगे

Bhopal News
घरेलू कलह का सांकेतिक चित्र— साभार

इधर, ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार पति रिजवान, रईस, भूरा, शाहजहां और अलीम के खिलाफ धारा 498ए का केस दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत 21 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज कराई है। मायका काजीकैंप इलाके में है। पीड़िता का ससुराल अशोका कॉलोनी में हैं। पति से शादी 2020 में हुई थी। पति कपड़े की दुकान में नौकरी करता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मायके जाने नहीं देते थे। मुलाकात के लिए भी जाने नहीं देते थे। पीड़िता को सात महीने का गर्भ भी हैं। आरोपी परिवार दहेज में दा लाख रुपए की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटका मिला हम्माल

दहेज प्रताड़ना के दो केस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

वहीं महिला थाना पुलिस ने भी दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। आरोपी पति अरबाज बेग, ननदोई शानू, ननद फरहीन और सास परवीन बानो है। पीड़िता की उम्र 21 साल है। उसका मायका निशातपुरा में है। जबकि ससुराल छिंदवाड़ा (Chhindwara) में है। शादी जुलाई, 2019 में हुई थी। आरोपी परिवार दहेज में एक लाख रुपए की मांग कर रहा था। इसी तरह महिला थाना पुलिस ने हिमांशु नरवरिया (Himanshu Narwariya), सास प्रमिला और ससुर सीताराम नरवरिया के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पीड़िता की शादी जून, 2015 में हुई थी। पीड़िता का मायका अयोध्या नगर इलाके में है। ससुराल तुलसी नगर इलाके में हैं। पति हिमांशु नरवरिया एमएसएमई में नौकरी करता है। आरोपी परिवार दहेज में तीस लाख रुपए की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: देशभर के बलराम पर कोहराम मचाने वाली पार्टियां इन किसानों की समस्याओं पर खामोश आखिर क्यों खामोश है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!