MP Cop News: शादी करने का झांसा देकर चार साल तक किया यौन शोषण, एक सप्ताह पूर्व एफआईआर दर्ज करके मीडिया से छुपाई अफसरों ने जानकारी, पुलिस मुख्यालय ने सस्पेंड करने के दिए आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के निरीक्षक एक युवती के साथ चार साल से यौन शोषण कर रहे थे। वे पहले से शादीशुदा होने के बावजूद पीड़िता को अपने साथ रखे हुए थे। उससे शादी करने का झांसा देकर उन्होंने कई बार संबंध बनाए। इस संबंध में आला अधिकारियों के पास पीड़िता (MP Cop News) ने कई बार शिकायत की थी। जिसमें मामला पुलिस मुख्यालय पहुंचा तो पुलिस कमिश्नर ने फटकार लगाकर थाने को प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। इस मामले में एक सप्ताह पूर्व प्रकरण दर्ज कर सारे घटनाक्रम को मीडिया से छुपा लिया गया।
शादी करने का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरेापी राजकुमार कुंसारिया (TI Rajkumar Kunsariya) हैं। वे भोपाल शहर के अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाने में पदस्थ भी रहे हैं। इसी दौरान वह पीड़िता के संपर्क में आए थे। राजकुमार कुंसारिया पहले से विवाहित भी है। उनके बच्चे हैं। पीड़िता कई महीनों से उसके साथ हुई यौन हिंसा को लेकर शिकायतें कर रही थी। तत्कालीन थाना प्रभारी के खिलाफ भोपाल के महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस ने 28 मार्च को प्रकरण 97/25 दर्ज कर लिया था। लेकिन, शहर के अधिकारियों ने इस प्रकरण को मीडिया से साझा न करने की चेतावनी दी थी। इसलिए थाने ने प्रकरण में अभी तक चुप्पी साध रखी है। निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया भोपाल में 2019 से लेकर 2023 के बीच तैनात रहे। पीड़ित महिला उनके साथ इस दौरान लिव इन में रहती थी। उससे शादी करने का झांसा देकर कुंसारिया ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे। पीड़िता ने उनके बीच अंतरंग संबंधों को लेकर कुछ वीडियो (Video) और तस्वीरें भी पुलिस के अधिकारियों से साझा की है। जिसे जांच में शामिल किया गया है। इधर, भोपाल में निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया के मामले को दबाने और भीतर ही भीतर उसमें चल रहे खेल को लेकर पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय में जाकर आला अधिकारियों से शिकायत कर दी। जिसके बाद फटकार पड़ी और मामले को लेकर झाबुआ (Jhabua) जिला पुलिस से संपर्क किया गया। टीआई को पीएचक्यू (PHQ) के सक्रिय होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। वे फिलहाल झाबुआ जिले के थांदला (Thandla) थाने में पदस्थ थे। वहां से भी उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। बहरहाल इस मामले में अभी तक भोपाल पुलिस की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।