Bhopal News: ठेकेदार की मदद से तीन चोर गिरफ्तार

Share

Bhopal News:  निर्माणाधीन भवनों की सेंट्रीग प्लेटें चोरी करते थे, कई वारदातें कबूली

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक ठेकेदार की जागरुकता की वजह से तीन चोरों को दबोचा गया है। आरोपी निर्माणाधीन भवनों की सेंट्रीग प्लेटें चोरी करते थे। एक अन्य चोरी भी पुलिस के सामने आरोपियों ने कबूली है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मजदूरों को हो गया था शक

अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में चोरी के दो मामले दर्ज हुए हैं। यह घटनाएं शिव सिटी और दूसरी छत्रसाल नगर फेज—3 की है। शिकायत इमाम उद्दीन (Imamuddin) पिता खेर मोहम्मद उम्र 32 साल ने दर्ज कराई है। वह कमला नगर इलाके में रहता है। वह भी सेंट्रींग ठेकेदारी का काम करता है। यहां से भी सेंट्रीग की प्लेट समेत अन्य सामान चोरी गया है। आरोपी बाइक सवार तीन लोग थे। जिनकी बाइक का नंबर उन्हें मिल गया था। इस मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दूसरी अन्य चोरियों का भी खुलासा किया है। जिसकी एफआईआर पुलिस ने अब जाकर दर्ज की है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के संबंध में अभी जानकारी सार्व​जनिक नहीं की है।

यह भी पढ़ें: बलात्कार का एक मामला जिसको दबाने के लिए दी गई थी रिश्वत, लेकिन इस कांड के कारण खुल गया मामला

दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

दूसरी चोरी की शिकायत विकास कुमार कुशवाहा (Vikas Kumar Kushwaha) पिता विश्वनाथ उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। वह सुभाष कॉलोनी सेमरा में रहता है। विकास कुमार कुशवाहा पेशे से ठेकेदार है। उसने विनोद तिवारी से साढ़े पांच लाख रुपए का ठेका लिया था। उसको मकान का फाउन्डेंशन और छत बनानी थी। इस काम के बाद सेंट्रिंग प्लेटे खोलकर ट्रैक्टर तलाशने गए थे। वह ट्रैक्टर लेकर आया तो वह गायब मिली। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 21 हजार रुपए बताई है। पुलिस का हिरासत में लिए गए संदेहियों के मामले में कहना है कि अभी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जूलॉजी सर्जिकल विभाग से रिटायर अफसर का शव घर पर मिला 
Don`t copy text!