Bhopal News:  समूह लोन कंपनी के कर्मचारी ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: लोन लेते वक्त हुई थी आरोपी से पहचान, शादी करने पर पीड़िता थाने पहुंची

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की ताजा न्यूज भोपाल (Bhopal News) से सामने आ रही है। यहां एक समूह लोन देने वाले कंपनी के कर्मचारी ने महिला से बलात्कार (Bhopal Rape News) किया है। आरोपी से पीड़िता की पहचान लोन के सिलसिले में हुई थी। पीड़िता शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

शादी करने पर खुला राज

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 06 मई की शाम लगभग सात बजे बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने धारा 376/376 (2एन) (बलात्कार, कई बार बलात्कार) का केस बनाया गया है। आरोपी उदय बागवान है। पीड़िता की उम्र 28 साल है जो कि लांबाखेड़ा इलाके में रहती है। आरोपी उदय बागवान (Uday Bagvan) समूह लोन बांटने का काम करता है। इसी काम के दौरान उसकी पहचान पीड़िता से हुई थी। पीड़िता पहले गोविंदपुरा इलाके में रहती थी। समूह लोन लेते वक्त ही उसकी आरोपी से दोस्ती हुई थी। पीड़िता दो बच्चों की मां भी है। आरोपी आनंद नगर इलाके में रहता है। बलात्कार की यह घटना अक्टूबर, 2018 से चली आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी मूलत: शाजापुर का रहने वाला है। उसकी हाल ही में शादी हुई है। जिसकी भनक पीड़िता को लग गई तो वह थाने पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड नर्स और ब्यॉयफ्रेंड की हरकतों की वजह से बेखबर कोविड संक्रमित मरीजों की मुश्किल में आ गई जान

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बीमार वृद्ध की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
Don`t copy text!