Bhopal News: भेल कर्मचारी के मकान में चोरी की घटना

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत हजारों का माल चोरी

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) पिपलानी थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक बीएचईएल कर्मचारी (BHEL Employee House Theft Case) के मकान में चोरी की घटना हुई है। घटना के समय पीड़ित शहर से बाहर गया हुआ था। चोरी की जानकारी पड़ोसी ने थाने में दर्ज कराई है। बदमाश सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत हजारों का माल बटोर ले गए हैं। इधर, ईटखेड़ी थाना पुलिस ने भी चोरी की एफआईआर दर्ज की हैै।

दीपावली पर गए थे कानपुर

पिपलानी थाना पुलिस ने रविवार शाम साढ़े सात बजे धारा 454/380 (दिन में चोरी) की शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत सी—सेक्टर विजय कुमार पिता ठाकुर लाल उम्र 36 साल ने दर्ज कराई है। वह बीएचईएल मेें नौकरी करते है। विजय कुमार (Vijay Kumar) ने बताया बुधवार सुबह छह बजे दीपावली पर सपरिवार कानपुर चला गया था। दीपावली वाले दिन पड़ोसी ने सुबह ग्यारह बजे उसके घर में ताला लगा देखा था। शाम लगभग छह बजे पडोसी रघुवीर सिंह (Raghuveer Singh) ने उनको घर में चोरी की सूचना दी थी। रघुवीर सिंह ने थाने पहुंचकर चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। शनिवार घर लौटने के बाद देखा अलमारी में रखे सोने की झुमकी, एक जोड़ सोने की बाली, एक फिलिप्स कम्पनी का लैपटाप, एक हॉनर कंपनी का मोबाइल फोन, चांदी के तीन ​सिक्के और अन्य सामान नहीं मिला। इधर, शारदा नगर फैस—2 लांबाखेड़ा निवासी जैस्वनी वैष्णव पति अंकित वैष्णव उम्र 26 साल के मकान में चोरी हुई है। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News : सीहोर के कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में आकर थामा भाजपा का दामन
Don`t copy text!