Bhopal News: दो मकानों में वारदात

Share

Bhopal News: चोरी के एक मामले में संपत्ति की कीमतों का नहीं किया खुलासा, दूसरी वारदात में मोबाइल और जीप की चाबी चोरी

Bhopal News
File Image

भोपाल। शहर के दो सूने मकानों में चोरी की वारदातें (Bhopal Theft News) हुई है। यह घटनाएं भोपाल सिटी (Bhopal News) के मिसरोद और कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने एक वारदात में संपत्ति और कीमतों का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। जबकि दूसरी वारदात में मोबाइल और जीप की चाबी चोरी होने की जानकारी सार्वजनिक की है।

ठेकेदार ने दर्ज कराया मामला

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 07 मार्च की रात लगभग आठ बजे 144/22 धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज किया है। यह घटना कौशल नगर इलाके में हुई है। जिसकी एफआईआर गौरव दुबे पिता चंद्रशेखर दुबे उम्र 32 साल ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे प्रायवेट जॉब करते हैं। गौरव दुबे 25 फरवरी को शादी में परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। उन्होंने अभी पुलिस को चोरी गई संपत्ति की जानकारी नहीं दी है। इसी तरह कोहेफिजा थाना पुलिस ने 168/22 सूने मकान में चोरी का मामला दर्ज किया है। यह घटना सईद नगर इलाके की है। शिकायत मोहम्मद दाउद ने दर्ज कराई। वह ठेकेदारी का काम करता है। उसके मकान से कुंदा तोड़कर मोबाइल और जीप की चाबी उठा ले गया। पुलिस ने मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपए बताई है।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: मेडिकल कारोबारी से चार लाख रुपए का फर्जीवाड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Robbery News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!