Bhopal News: रिटायर आर्मी के घर चोरी

Share

Bhopal News: इग्नू में ड्यूटी करके घर लौटा तो बिखरा सामान देखकर रह गया हैरान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आर्मी से रिटायर एक व्यक्ति के घर चोरी की वारदात हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त वे इग्नू में स्थित ड्यूटी कर रहे थे। घर पहुंचने पर उन्हें वारदात का पता चला।

यह बोलकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

रातीबड (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 19 जनवरी की सुबह नौ बजे से शाम साढ़े सात बजे के बीच हुई थी। जिसकी शिकायत शांताराम जाधव (Shantaram Jadhav) पिता त्रयम्बक जाधव उम्र 53 साल ने दर्ज कराई है। वे रातीबड स्थित गोरागाँव के नजदीक वास्तु विहार (Vastu Vihar) कॉलोनी में रहते हैं। वह आर्मी से रिटायर है। इसके अलावा वे इग्नू में ड्यूटी करते हैं। वह घर में ताला लगाकर ड्यूटी गए हुए थे। वापस घर पहुंचे तो उन्हें मकान का ताला टूटा मिला। घर में रखे नल की टोटियां जिनकी कीमत पांच हजार रुपए, वह गायब थी। इसके अलावा अलमारी में रखे 15 हजार रुपए भी नहीं थे। पुलिस ने 39/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का मुकदमा) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: मां पूना तो बेटा न्यूयार्क में, घर को चोरों ने बनाया निशाना
Don`t copy text!