Bhopal News: गर्ग डिपो के मालिक के फ्लैट का ताला तोड़ा

Share

Bhopal News: बेटी को कॉलेज में एडमिशन कराने मुंबई गया हुआ था परिवार, सोने—चांदी के जेवरात, नगदी गायब

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। स्टेशनरी कारोबारी गर्ग डिपो के मालिक के फ्लैट का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त वे बेटी को कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए मुंबई गए थे। बंगले से सोने-चांदी के जेवरात नगदी समेत 50 हजार रुपए का उन्हें नहीं मिला है।

जेवरात की कीमत यह बता रही पुलिस

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 12 फरवरी से 17 फरवरी की बीच हुई थी। शिकायत विवेक कुमार गर्ग (Vivek Kumar Garg) पिता स्वर्गीय गगन लाल गर्ग उम्र 53 साल ने दर्ज कराई है। वे कोहेफिजा स्थित कुनाल अपार्टमेंट (Kunal Appartment) में रहते हैं। विवेक कुमार गर्ग की कोतवाली थाना क्षेत्र में गर्ग डिपो (Garg Depot) नाम से स्टेशनरी का कारोबार है। वे 12 फरवरी की दोपहर लगभग एक बजे ताला लगाकर परिवार को लेकर मुंबई चले गए थे। दरअसल, उनकी बेटी का कॉलेज में वहां जाकर एडमिशन कराना था। जिसके बाद वे वापस 17 फरवरी की सुबह लगभग छह बजे आए। फ्लैट के भीतर सामान बिखरा मिला। अलमारी का ताला टूटा मिला। अलमारी में सोने-चांदी के जेवरात ओर नगदी रखी हुई थी। चोरी गए सामान की कीमत पुलिस पचास हजार रुपए बता रही है। पुलिस ने 92/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का मुकदमा) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो हजार रूपए के विवाद पर मारपीट 
Don`t copy text!