Chit Fund Scam: लवीश चौधरी के आंखों की रेटिना और फिंगर प्रिंट एसटीएफ को सौंपने आदेश

Share

Chit Fund Scam: दुबई में बैठकर मल्टी चेन कंपनी चलाने की आड़ में कर रहा फर्जीवाड़ा,एमपी में एसटीएफ और हिमाचल प्रदेश में ईडी कर रही जांच

Chit Fund Scam
जूम मीटिंग लेते हुए लविश चौधरी। File Photo

भोपाल। राष्ट्रीय स्तर पर वांटेड अंतरराष्ट्रीय जालसाज लवीश चौधरी के प्रत्यपर्ण के लिए भोपाल कोर्ट ने यूआईडीएआई को उसके फिंगर प्रिंट और आंखों की रेटिना एसटीएफ को उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी (Chit Fund Scam) की तलाश में एसटीएफ ने काफी प्रयास किए थे। वह लगभग छह महीने से फरार चल रहा है। इधर, कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी कर दिया है।

अभी भी जूम मीटिंग ले रहा है चौधरी

जानकारी के अनुसार लवीश चौधरी (Lavish Chaudhry) अलग-अलग नाम से मल्टी चेन कंपनी चलाता है। वह इसकी आड़ में हवाला का कारोबार कर रहा था। वह जब ईडी के नेटवर्क में आया तो उसने दूसरे फर्म के नाम पर व्यापार करना चालू कर दिया। जब उसकी बारीकी से तहकीकात ईडी समेत अन्य जांच एजेंसियों ने करना शुुरु किया तो उसके एक हजार से अधिक बैंक खाते निकलकर सामने आए। जिसमें भारत के कई निवेशकों के पैसा लेकर वह दुबई (Dubai) में बैठकर अपना कारोबार फैला रहा है। यह रकम निवेशकों की जब नहीं मिली तो उसके पीड़ित सामने आने लगे। जिसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों ने मध्यप्रदेश में एसटीएफ (STF) को एफआईआर दर्ज करके जांच करने के निर्देश दिए थे। एसटीएफ के अनुसार यह फर्जीवाड़ा करीब 2400 करोड़ रुपए का है। यह फॉरेक्स और क्रिप्टो ट्रेडिंग (Crypto Trading) की आड़ में किया जा रहा था। एमपी एसटीएफ करीब 188 करोड़ रुपए फ्रीज करा चुकी है। यह रकम लवीश चौधरी से जुड़े कंपनियों के करीब 100 से ज्यादा खातों में थे। इस मामले में उससे पूछताछ के लिए रेड कॉर्नर नोटिस के अलावा प्रत्यर्पण हेतु कार्रवाई की गई थी। इसके लिए आधार बनाने वाली सरकारी कंपनी को इसके लिए लवीश चौधरी से जुड़ी जानकारी देने के लिए एसटीएफ ने आवेदन लगाया था। इस आवेदन पर सुनवाई के बाद चार दिन पहले कोर्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद दुबई से उसके प्रत्यपर्ण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। एसटीएफ को लवीश चौधरी उर्फ नवाब अली (Lavish Chaudhry@Nawab Ali) की तलाश के लिए उसके एजेंटों के भारी नेटवर्क को भी खंगालना पड़ रहा है। वह ईडी (ED) और एसटीएफ की तरफ से की जा रही कार्रवाई के बावजूद अभी भी जूम मीटिंग करके अपने एजेंटों को नए निवेशकों को तलाशने और जोड़ने का काम कर रहा है। उसने ओमान, मलेशिया और वियतनाम में मुलाकात करने का भी दावा एजेंटों से किया था।

यह भी पढ़ें:   MP News : दो बेटियों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Chit Fund Scam
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!