Bhopal News: भोपाल एम्स अस्पताल की पीएम रिपोर्ट में फांसी से पूर्व मारपीट से शरीर में आई चोट का खुलासा, सास और पति ने बेल के लिए लगाई अग्रिम याचिका

भोपाल। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से रिटायर्ड डीजे गिरिबाला सिंह और उनके एडवोकेट पुत्र समर्थ सिंह के खिलाफ भेापाल (Bhopal News) शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस संबंध में भोपाल एम्स अस्पताल से मिली पीएम रिपोर्ट और खुदकुशी करने वाली त्विशा शर्मा के परिजनों के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया है। यह पता चलने पर आरोपी मां और बेटे की तरफ से भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया गया है।
परिजनों ने यह लगाये आरोप
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार यह प्रकरण 15 मई की दोपहर ढ़ाई बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच एसीपी मिसरोद संभाग रजनीश कश्यप कौल (ACP Rajnish Kashyap Kaul) की तरफ से की गई थी। उन्होंने त्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा (Navnidhi Sharma), मां रेखा रानी शर्मा (Rekha Rani Sharma), भारतीय सेना में मेजर भाई हर्षित शर्मा (Major Harshit Sharma) भाभी राशि अबरोल (Rashi Abrol) के बयान दर्ज किया गया। परिजनों ने बताया कि त्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की शादी 09 दिसंबर, 2025 को हुई थी। रिश्ता तय होने से पहले त्विशा शर्मा की पहचान समर्थ सिंह (Samarth Singh) से एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। वह एमबीए करने के बाद दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करने लगी थी। शादी के वक्त सास गिरिबाला सिंह (Retired DJ Giribala Singh) ने दहेज में दो लाख रुपए भी मांगे थे। शादी के बाद सास और पति मिलकर त्विशा शर्मा को प्रताड़ित करने और मारपीट करते थे। बेटी को अप्रैल, 2026 में गर्भ ठहरा तो उसको लेकर पति और सास ताने मारते थे। बच्चे को अपना न बताकर उसे गर्भपात कराते थे। दोनों ने मिलकर ऐसा किया भी था। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग उसे अपने यहां लेकर आ गए थे।
पीएम रिपोर्ट में यह बताया गया

इसके बाद परिवार ने 22 अप्रैल, 2026 को ससुराल पक्ष से सुलह की थी। मां और बेटे ने त्विशा शर्मा के साथ भविष्य में मारपीट न करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन, कुछ दिन बाद वापस उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। यातनाओं को लेकर परिवार ने कई चैट पुलिस (Bhopal News) को भी सौंपे हैं। परिवार ने बताया कि उसे 15 मई को वापस लेकर दिल्ली जाना था। उससे पहले मंगलवार रात उसके खुदकुशी करने की जानकारी सास गिरिबाला सिंह ने फोन पर दी थी। इधर, 15 मई को सुबह कटारा हिल्स थाना पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिली। जिसमें चिकित्सकों ने बताया कि त्विशा शर्मा ने खुदकुशी की है। ऐसा करने से पहले उसके शरीर पर मारपीट करने के कई जगह पर निशान मिले हैं।
गर्भपात समेत अन्य धाराएं बढ़ेगी
मामले की जांच एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने की है। उन्होंने बताया कि अभी गर्भपात कराने समेत अन्य विषयों की धाराएं बढ़ानी है। जिसको लेकर पीएम की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट मिलना बाकी है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने फिलहाल दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना के अलावा दहेज अधिनियम की धारा लगाई है।
अंतिम संस्कार भी नहीं किया
खुदकुशी को लेकर दो दिनों से काफी तनाव की स्थिति कटारा हिल्स में बनी हुई है। घटना के अगले दिन मेजर भाई हर्षित शर्मा ने पुलिस कमिश्रर को पत्र लिख दिया था। उसके बाद अगले दिन पुलिस कमिश्रर और कटारा हिल्स थाने में जाकर घेराव भी किया गया थाँ परिवार ने त्विशा शर्मा का शव लेने और उसका अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। परिजनों की मांग थी कि जब कि एफआईआर नहीं होगी तब तक वह शव को अंत्येष्टि के लिए नहीं ले जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।