Bhopal News: जिंसी के नजदीक गोली चली

Share

Bhopal News: चाय ठेले पर आए दो संदेहियों की तलाश, हमले के पीछे वजह पर सस्पेंस बरकरार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। चाय ठेले पर आए एक युवक ने गोली मार दी। वह अपने दूसरे साथी जो बाइक पर पहले से सवार था उसके साथ भाग गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस इस हमले के पीछे वजहों का पता लगा रही है।

पुलिस ने रिपोर्ट में बताया यह घटनाक्रम

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत आनंद कुमार सिंह पिता स्वर्गीय गीता सिंह उम्र 38 साल ने दर्ज कराई है। वह आबकारी कैंपस जिंसी में रहता है। पीड़ित थाने में अपने भाई अभिषेक कुमार सिंह (Abhishek Kumar Singh) के साथ पहुंचा था। आनंद कुमार सिंह (Anand Kumar Singh) ने पुलिस को बताया कि वह विकास भवन (Vikas Bhawan) में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। इसके अलावा दिन में वह महिंद्रा शोरूम के सामने पेड़ के नीचे चाय का ठेला लगाता है। इस काम में उसकी मदद भांजा अंकित कुमार (Ankit Kumar) भी करता है। गोली चलने की घटना 7 फरवरी की शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई थी। दुकान पर अभिषेक कुमार सिंह पीछे बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर दो लड़के आए। उनमें से एक लड़का उतरा और गोली चलाकर भाग गया। चली हुई गोली चादर पर छेद कर गई थी। इसके अलावा ठेले के अंदर बॉक्स में उसका खोल भी मिला। पुलिस ने 51/23 धारा 336 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेड़ पर लटका मिला नरकंकाल
Don`t copy text!