Rewa crime : कर्ज से परेशान परिवार के मुखिया ने पत्नी और तीन बच्चों को दिया जहर

Share

Rewa crimeकोल्ड ड्रिंक में मिलाया था जहर, पीते ही तड़प-तड़पकर तीन ने तोड़ा दम, दो बच्चों की हालत नाजुक

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा (Rewa crime) से एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। कर्ज से परेशान परिवार के मुखिया ने सभी सदस्यों को जहर दे दिया। परिवार के सभी सदस्यों को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर दिया गया। कोल्डड्रिंक पीने के बाद वो तड़पने लगे और तड़प-तड़प कर उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक परिवार ग्राम घूमा का रहने वाला था।

घटना की जानकारी देते हुए गढ़ थाना प्रभारी राम सिंह संजर ने बताया कि पुलिस को शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के घूमा गांव में अशोक प्रजापति उम्र 45 साल का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी सुनीता 35 साल, बच्चे अनीता 15 साल, अनिल 12 साल और संदीप 10 साल हैं। यह सभी परिवार ईट पकाने का काम करता है। यह गांव से करीब 400 मीटर दूर एक ईटों के मकान में रहता था। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे सामने आई। जब अशोक के पास ही रहने वाले दूसरे परिवार ने उसके घर से उल्टियां करने और चीख-पुकार की आवाज (Rewa crime) सुनी। यह परिवार भी ईट पकाने का काम करता है। वहां जाकर पड़ोसी ने देखा तो कोल्ड ड्रिंक की बोतल थी और नजदीक ही जहर की शीशी थी। जिसे देखकर पड़ोसियों को समझते देर नहीं लगी। थाना पुलिस ने मर्ग (Rewa crime) कायम करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतकों की बिसरा रिपोर्ट की भी जांच करेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कर्जदारों के तकाजे से परिवार भी था परेशान

यह भी पढ़ें : जानिए प्रदेश के किस पूर्व मंत्री के बेटे पर ज्यादती के आरोप लगाने वाली छात्रा ने क्यों फांसी लगाईRewa crime

दो बच्चों की हालत नाजुक
थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक के घर के पास ही उसके पिता परदेशी भी रहता है। घटना के बाद मौके पर ही अशोक की मौत हो गई थी। अस्पताल ले जाते वक्त सुनीता ने दम तोड़ दिया। रीवा अस्पताल में भर्ती किए गए अनिल ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अनीता और संदीप की भी हालत नाजुक हैं। जिनका मझगंवा और रीवा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत नाजुक होने के चलते कोई बातचीत अभी नहीं हो सकी है।

कारणों को लेकर संशय
थाना प्रभारी ने बताया कि अभी जहर खाने (Rewa crime) की ठोस वजह सामने नहीं आई है। वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है। इसमें एफएसएल टीम से भी मदद ली गई है। मौके की जांच एफएसएल पार्टी से कराई गई है। विस्तृत जांच के बिंदु अनीता और संदीप के बयान के बाद तय किया जा सकेगा। प्राथमिक जांच में यह बात जरूर सामने आई है कि अशोक पिछले कुछ दिनों से कर्ज (Rewa crime) की बात को लेकर परेशान चल रहा था। यह कर्ज किससे लिया यह पता लगाया जा रहा है।

Don`t copy text!