Bhopal News: दामाद ने वृद्ध सास को पीटा

Share

Bhopal News: पैसों के लेन—देन को लेकर हुआ था विवाद, थाने में प्रकरण दर्ज

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके में एक वृद्ध महिला से मारपीट की गई है। इस मामले में आरोपी उसका दामाद है। दोनों के बीच पैसों के लेन—देन को लेकर विवाद हुआ था। घटना में वृद्ध महिला को काफी चोटें आई है।

अस्पताल में कराया गया इलाज

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 24 मार्च की रात लगभग साढ़े दस बजे 196/22 323/504/506 (मारपीट, लोक शांति भंग करना और धमकाने) का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत 60 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह झनकपुर गांव की रहने वाली है। आरोपी उसका दामाद नवल सिंह (Naval Singh) है। वह ग्राम हिनोतिया वीरान में रहता है। पीड़िता ने उसे पैसे उधार दिए थे। उधार पैसे वापस मांगने के लिए वह हिनोतिया गई थी। पैसे मांगने पर आरोपी नवल सिंह ने देने से इंकार कर दिया। वह उसे वहां से जाने को बोलने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने डंडा उठाकर हमला कर दिया। डंडे से उसे सिर, पीठ और कंधे पर चोटें आई है।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Loan Fraud: बंधक संपत्ति बेचकर ट्रैक्टर एजेंसी का संचालक भागा
Don`t copy text!