Bhopal News: रेलवे पटरी और पेड़ पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: शादी वाले घर में मचा मातम, चल रहा था युवक का इलाज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बिलखिरिया और हबीबगंज इलाके से मिल रही है। यहां दो युवकों के शव पुलिस को मिले हैं। एक शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। जबकि दूसरी लाश पुलिस को रेलवे पटरी पर मिली है। दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

भाई की होनी है शादी

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह फैजल के खेत के नजदीक पेड़ पर लाश लटकी मिली थी। जिसकी पहचान कमलेश सिंह ठाकुर पिता जसवंत सिंह ठाकुर उम्र 20 साल के रुप में हुई है। वह सागौनी कला इलाके का रहने वाला था। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। परिवार ने बताया कि तीन साल से कमलेश सिंह ठाकुर (Kamlesh Singh Thakur) का मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। पिता जसवंत सिंह ठाकुर भेल में पानी टैंकर चलाते हैं। उसके बड़े भाई की शादी तय हुई थी। जिसकी रस्में गुरुवार से शुरु होने वाली थी। परिवार इसी काम में व्यस्त था। इसी बीच इस घटना ने पूरे परिवार को शोकाकुल कर दिया है।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

अफसर बोले मैं जवाबदार नहीं

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

इधर, हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति की लाश मिली है। जिसकी पहचान ईश्वर नगर निवासी ​अनूप सिंह पिता धूल सिंह उम्र 35 साल के रुप में हुई है।  ​अनूप सिंह (Anoop Singh) के रेलवे पटरी पर पहुंचने और आत्महत्या की वजह पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। जांच करने एसआई अभिमन्यु सिंह (SI Abhimanyu Singh) मौके पर पहुंचे थे। उनसे जब जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ड्यूटी अफसरों के लिए ज्यादा है। इसलिए अफसरों से संपर्क करके प्रतिक्रिया ले। उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। उनकी फोन पर बातचीत करने की शैली काफी असंवेदनशील थी। जबकि वे सब इंस्पेक्टर जैसे संवेदनशील पद पर तैनात है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : ई—रिक्शा समेत चार वाहन चोरी
Don`t copy text!