Bhopal News: कर्ज से तंग आकर वृद्ध ने किया आत्मदाह

Share

Bhopal News: बाइक से पेट्रोल निकालकर छत पर उठाया था एक सप्ताह पूर्व यह आत्मघाती कदम, हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ा

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। कर्ज से तंग आकर एक वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। उसने मकान की छत में जाकर पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगाई थी। यह सनसनीखेज वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। वृद्ध को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। कर्ज लेने और देने से संबंधित विषय पर पुलिस पड़ताल कर रही है।

अस्पताल में भर्ती कराने में हुई देरी

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 3 जनवरी की रात लगभग तीन बजे हुई थी। मृतक नईम (Naim) पिता अब्दुल हमीद उम्र 65 साल है। वह करोंद स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (Housing Board Colony) में रहता था। मामले की जांच हवलदार कमलकांत (HC Kamalkant) कर रहे हैं। नईम ने बाइक से पेट्रोल निकालकर छत पर गया था। फिर उसके बाद आग लगाई थी। इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में उसका लड़का ले गया था। वह लगभग 30 प्रतिशत जल गया था। हमीदिया अस्पताल में  उपचार के दौरान 6—7 जनवरी की दरमियानी रात लगभग पौने तीन बजे नईम की मौत हो गई। निशातपुरा पुलिस मर्ग 03/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराने में थोड़ी देरी हुई थी। पुलिस उसकी वजह पता लगा रही है। पुलिस को यह भी पता चला है कि मृतक पर काफी कर्ज था। जिस कारण वह परेशान चल रहा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जीएमसी में कई छात्रों के लैपटॉप और गैजेट्स चोरी 
Don`t copy text!