Bhopal News: बीमारी से तंग युवक ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: टीकमगढ़ से जवाहर लाल नेहरु कैंसर अस्पताल कराने आया था इलाज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) शाहपुरा इलाके से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति की लाश पुलिस को रेलवे पटरी पर मिली। उसके पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई थी। जिस व्यक्ति की लाश मिली उसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज थी। वह कैंसर का मरीज था। जिसका इलाज कराने के लिए वह टीकमगढ़ से भोपाल आया था। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मकान तलाशने निकला था भाई

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक व्यक्ति की रेलवे पटरी पर लाश होने की सूचना मिली थी। शाहपुरा पुलिस मर्ग 36/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मौके से पुलिस को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड के अलावा इलाज के पर्चे मिले। जिससे उसकी पहचान कोमल सिंह यादव पिता दयाराम यादव उम्र 32 साल के रुप में हुई। वह अपने भाई दीपचंद्र यादव (Deepchandra Yadav) के साथ भोपाल आया था। परिवार थाना मोहरगंज टीकमगढ़ में रहता है। दीपचंद्र यादव ने बताया कि वह उसका छोटा भाई था। उसको गाल का कैंसर हो गया था। जिसके इलाज के लिए वह भोपाल आया था। यहां 15 सितंबर को जवाहर लाल नेहरु कैंसर अस्पताल में उसका परीक्षण हुआ था। डॉक्टरों ने डेढ़ महीने तक कीमोथैरेपी की बात बोली थी।

पुलिस आत्महत्या मान रही

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

जिसके बाद वह भोपाल में ही कुछ महीने रहने के लिए मकान तलाशने निकल गया था। वापस आने पर दीपचंद्र यादव को उसका भाई कोमल सिंह यादव (Komal Singh Yadav) नहीं मिला। वह जीआरपी के अलावा कई अन्य थानों में पहुंचा। उसने उसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस रेडियो के जरिए उसकी गुमशुदगी बताई गई थी। इसी बीच उसके पास फोन आया। उसे शाहपुरा इलाके में जाकर लाश पहचानने के लिए बोला। पुलिस बीमारी की वजह से आत्महत्या की बात मान रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   महिला ने जहर खाकर दी जान, पति पर आरोप

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!