Bhopal News: एसिड पीकर की आत्महत्या

Share

Bhopal News: बीमारी की वजह से चल रहा था परेशान, सुसाइड नोट में लिखी अपनी पीड़ा

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अशोका गार्डन थाने से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति ने एसिड पीकर खुदकुशी करने का मामला पहुंचा है। इससे पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें बीमारी को आत्महत्या की उसने वजह बताई है।

साले ने दी थी खबर

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की सुबह लगभग नौ बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। यह जानकारी पुलिस को जीवन सातनरे (Jeevan Satnare) ने दी थी। घटना इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई थी। जिस पर अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 40/21 दर्ज कर जांच करने पहुंची। मृतक की पहचान शैलेश दामड़े पिता मानिक लाल दामडे उम्र 38 साल के रुप में हुई। वह कैलाश नगर में रहता था। थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव (TI Alok Shrivastava) ने बताया कि शैलेश दामडे (Shailesh Damre) ने एसिड पिया था। वह बीमारी की वजह से परेशान चल रहा था। उसको पूरे शरीर में दर्द होता था। उसने एसिड पीने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। पुलिस को जानकारी देने वाला मृतक का साला था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फ्लैक्स प्रिंटिंग कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाई
Don`t copy text!