Bhopal News: एनआरआई कॉलेज के छात्र आपस में भिड़े, थाने पहुंचा मामला

Share

Bhopal News: बस में विवाद के बाद कैम्पस के भीतर दो पक्षों के बीच जमकर हुआ बवाल

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। एनआरआई कॉलेज के छात्र आपस में भिड़ गए। इसकी शुरूआत कॉलेज की बस से शुरू हुई थी। दोनों छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मामला प्रबंधन के पास पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

सीट के कारण शुरू हुआ था बस के भीतर विवाद

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे 516/22 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया है। इस मामले में शिकायत विवेक जादौन पिता हिम्मत सिंह जादौन उम्र 21 साल ने दर्ज कराई है। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी रोहित, शरद ठाकुर और शेलेंद्र लोधी को बनाया है। वहीं दूसरी एफआईआर रात लगभग पौने नौ बजे 517/22 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) की दर्ज की गई। इस एफआईआर में दूसरे गुट की तरफ से शिकायत विवेक लोधी पिता नन्द किशोर लोधी उम्र 19 साल ने दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार इस मामले के आरोपी विवेक जादौन, राजा और दीपेंद्र है। छात्रों के यह दोनों गुट एनआरआई कॉलेज (NRI College) में पढ़ाई करते हैं। कॉलेज की बस की सीट पर बैठने को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में कॉलेज कैम्पस के भीतर दोबारा हाथापाई शुरू हो गई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डंपर की टक्कर से कार चकनाचूर
Don`t copy text!