Bhopal News: सागर पब्लिक स्कूल के छात्र ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: एयरपोर्ट में अफसर हैं पिता, घर में इकलौता था बेटा

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर से मिल रही है। यहां सागर पब्लिक स्कूल के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का दावा है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद कोई जानकारी या सुराग हासिल करने का प्रयास करेगी।

पड़ोसी ने दी थी सूचना

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 10 सितंबर की सुबह साढ़े छह बजे अनुराग मेहता (Anurag Mehta) ने एक व्यक्ति के मौत की जानकारी दी थी। जिस पर गांधी नगर पुलिस मर्ग 67/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान शिखर यादव पिता संदीप यादव उम्र 16 साल के रुप में हुई। वह एकजुटता विलास कॉलोनी में रहता था। सागर पब्लिक स्कूल में वह कक्षा बारहवीं का छात्र था। पिता संदीप यादव (Sandip Yadav) एयरपोर्ट अथॉरिटी में अधिकारी हैं। शिखर यादव (Shikhar Yadav) घर में इकलौता बेटा था। उससे एक अन्य छोटी बहन सांभवी यादव (Sanmbhvi Yadav) है। परिजन कमरों में सोने चले गए थे। मां उठाने पहुंची तो कमरे की ग्रिल पर फांसी से लटका था। परिजन पहले स्पंदन अस्पताल (Spandan Hospital) ले गए थे। जहां उसको शिखर यादव को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

यह भी पढ़ें:   Bhopal Job Fraud: जुलाई की एफआईआर अक्टूबर में दर्ज, उसमें भी तुक की जांच जारी है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!