Bhopal News: गाल पर छुरी मारकर किया लहुलूहान

Share

Bhopal News: गर्ल फ्रेंड से बातचीत का था सिर्फ शक, दोस्तों के साथ धमकाने पहुंच गया उसका प्रेमी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शक के चलते खूनी संघर्ष (Attempt To Murder) हो गया। यह मामला भोपाल सिटी के मंगलवारा (Bhopal News) थाना क्षेत्र का है। आरोपियों की संख्या तीन है। जिसमें से एक मुख्य आरोपी की गर्ल फ्रेंड से पीड़ित मोबाइल पर बातचीत करता था। इस बात का सिर्फ उसको शक था। हमले में पीड़ित को गंभीर चोट आई है।

हमलावरों में शामिल दो की पहचान होना बाकी

मंगलवारा थाना पुलिस के अनुसार 13—14 फरवरी की दरमियानी सुबह 4 बजे 34/22 धारा 294/323/324/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से हमला, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज किया है। यह हमले की घटना छावनी पठार मस्जिद के पास हुई थी। शिकायत 17 वर्षीय नाबालिग ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी तालिब और उसके दो अन्य साथी है। उसने बताया कि मस्जिद में नमाज पढ़ते वक्त तालिब का फोन आया था। उसने मस्जिद से बाहर बुलाया। उसने कहा कि वह उसकी गर्ल फ्रेंड से बातचीत (Bhopal Attack Case) करता है। नाबालिग ने अपना मोबाइल आगे बढ़ाकर चेक करने के लिए बोला। फिर वाद—विवाद होने लगा और तालिब ने छुरी निकालकर उसके गाल पर मार दी। पुलिस को अभी तक तालिब के साथ मौजूद दो साथियों के नाम का पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी की पिटाई से दुखी वृद्ध पिता ने दामाद को पीटा
Don`t copy text!