Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को किया बुरी तरह से जख्मी

Share

Bhopal News: वीडियो में देखिए चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि में नई कार लेकर निकले नौसीखिए ने गांव में किस तरह से मचाया आतंक, पांच मासूम बच्चियों को टक्कर मारकर अस्पताल पहुंचाया, महिला के साथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे बच्चे, कार से टकराने के बाद घबराए चालक रफ्तार पर नहीं रख सका था अंकुश

Bhopal News
                            ADVT

भोपाल। चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। शुक्रवार को तृतीया तिथि है। इसी अवसर पर पांच बच्चों को लेकर एक महिला मंदिर जा रही थी। उन सभी को तेज रफ्तार से कार चलाकर लाए व्यक्ति ने उड़ा दिया। यह भीषण दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। इस दुर्घटना से पहले कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मारी थी। हादसे में एक बच्ची की हालत नाजुक है। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

महिला की गोद में थी दो साल की मासूम बेटी

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार यह भीषण दुर्घटना 24 मार्च की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। हादसा सुखी सेवनिया गांव में हुआ था। थाने में रिपोर्ट पप्पू सिसोदिया (Pappu Sisodiya) पिता सेवाराम सि​सोदिया उम्र 39 साल ने दर्ज कराई। वे मजदूरी करते हैं। दुर्घटना में उनकी दो बेटी भी जख्मी है। पुलिस ने 77/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पप्पू सिसोदिया ने पुलिस को बताया कि वह मयंक किराना दुकान (Mayank Kirana Dukan) में सामान लेने जा रहा था। तभी उसकी बेटी ज्योति, मुस्कान, उसके भाई की लड़की गुंजा, पड़ोसी की नाबालिग बेटी अनीता को दामिनी मालवीय (Damini Malviya) मंदिर ले जा रही थी। दामिनी मालवीय की गोद में उसकी दो साल की बेटी भी थी। मंदिर में जल चढ़ाने के लिए वे सड़क पार करके जाने के लिए खड़े थे। तभी तेज रफ्तार कार आई और सभी को उड़ा दिया। सभी छह लोग कार से टकराने के बाद नीचे गिर गए। पप्पू सिसोदिया ने बताया कि एक बच्ची पर कार चढ़ाते हुए चालक पेड़ से जाकर टकराया था। उसे गांव वालों ने पकड़ लिया था। जिसे पुलिस को सौंप दिया है।

जांच अधिकारी बोले गंभीर कौन है यह अभी पता लगाना बाकी है

Bhopal News
                       ADVT

पप्पू सिसोदिया ने बताया कि कार मयूर विहार कॉलोनी (Mayur Vihar Colony) में रहने वाला चला रहा था। उसने कुछ दिन पहले ही कार खरीदी है। जिसको वह चलाना सीख रहा था। उसने (Bhopal News) पहले सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारी थी। जिसके बाद उसने मेरी बेटी ज्योति (Jyoti) और मुस्कान (Muskan) समेत छह लोगों को जख्मी कर दिया। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी अभी नहीं आया है। हादसे में बाइक एमपी—04—एनएक्स—6355 और कार एमपी—05—सीए—7137 भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को यशवी अस्पताल (Yashvi Hospital) में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच एएसआई उमेश यादव (ASI Umesh Yadav) कर रहे हैं। उन्हें घटना में गंभीर रूप से जख्मी लोगों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अभी अस्पताल से ​पीएमएलसी रिपोर्ट लेना बाकी है। हालांकि पप्पू सिसोदिया ने बताया कि ज्योति का आपरेशन होना है। वहीं बाकी बच्चियों की भी हालत नाजुक है।

वीडियो में बाएं हिस्से में देखिए रफ्तार का कहर। इस हादसे में पांच मासूम अस्पताल में भर्ती है। एक मासूम की हालत नाजुक है। यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए लिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन जगहों से लाखों रुपए का माल चोरी
Don`t copy text!