Bhopal News: दोस्तों ने किया दो सगी बहनों से बलात्कार

Share

Bhopal News: तीन महीने पहले आरोपियों पर पीड़िताओं ने ही दर्ज कराया था जानलेवा हमले का मुकदमा

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के अशोका गार्डन थाने में दो सगी बहनों ने बलात्कार का अलग—अलग मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सगी बहनों ने ही तीन महीने पहले भी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में भी पीड़ित बहनों की गवाही पर आरोपियों को कुछ दिन पहले ही अदालत से भी जमानत हुई है। मामले में कई तरह के पेंच है जिसकी जांच करने का दावा पुलिस कर रही है।

किराना दुकान में करते थे नौकरी

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे 837—839/21 धारा 376—2एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी 24 वर्षीय निखिल गौर और 20 वर्षीय करण परिहार है। पीड़िताएं सगी बहनें हैं जो 23 वर्षीय और 21 वर्षीय है। दोनों सुभाष कॉलोनी इलाके में रहती है। बहनें मूलत: मंडला (Mandla) की रहने वाली है। जबकि आरोपी निखिल गौर करण परिहार (Karan Parihar) किराना दुकान में नौकरी करते थे। पीड़ित बहनें इंडस्ट्रीयल एरिया में कारखाने में नौकरी करती है। इसी नौकरी के लिए आते—जाते आरोपियों से 2019 में पहुचान हो गई थी। आरोपी पीड़िता के घर आने—जाने लगे। इसी बीच उन्होंने शारीरिक संबंध भी बना लिए। हालांकि यह बात उन्होंने तब उजागर की जब उन पर जानलेवा हमला किया गया।

ऐसे सामने आया मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पीड़ित बहनों को आरोपी निखिल गौर (NikhilGour) और करण परिहार तीन महीने पहले सीहोर (Sehore) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे। बस में सफर के दौरान आरोपियों ने सिलवानी के नजदीक बहनों को उतार लिया था। आरोपी उन्हें जंगल में ले गए। यहां उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने बहनों को मरा हुआ समझकर भाग गए। इस संबंध में सिलवानी (Silvani) थाने में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार हुए थे। आरोपियों ने पीड़िताओं के साथ शादी करने का वादा किया। तब उन्हें पीड़िताओं ने समर्थन करते हुए अदालत में बयान दिया। जमानत में आने के बाद आरोपी शादी से मुकर गए। फिर उन्होंने अपने साथ हुई वास्तविक घटना पुलिस को बताई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: बच्चों से भरी मैजिक को बस ने टक्कर मारी

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!