Bhopal News: रिश्ता तय होने की भनक लगते ही थाने पहुंची छात्रा

Share

Bhopal News: रायसेन के कॉलेज में एडमिशन लेते वक्त सीनियर होने के नाते की थी मदद, राजधानी में पैथोलॉजी लैब के संचालक के खिलाफ बलात्कार का आरोप

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह घटना छह साल से लगातार चली आ रही थी। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें आरोपी पैथोलॉजी लैब का संचालक है। पीड़िता से उसकी पहचान तब हुई थी जब वह रायसेन के कॉलेज में एडिमिशन लेने गई थी। उस दौरान सीनियर होने के कारण आरोपी ने पीड़िता की मदद की थी। अब तक मामला शादी होने के आश्वासनों पर टिका हुआ था। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि जिसने अस्मत लूटी उसका रिश्ता माता—पिता ने कहीं और कर दिया है।

ऐसे सामने आया धोखेबाज का राज

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसर बलात्कार की घटना जनवरी, 2017 से मार्च, 2023 के बीच कई बार हुई। पीड़िता यहां जहांगीराबाद इलाके में किराए से रहती है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। जहां पीड़िता किराएसे रहती है उसी कमरे मेें आकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़िता की उम्र लगभग 27 साल है। इस मामले में आरोपी दामोदर अहिरवार (Damodar Ahirwar) है। दोनों ही मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के रहने वाले है। मामले की जांच एसआई रिद्धि शर्मा (SI Riddhi Sharma) कर रही है। आरोपी दामोदर अहिरवार भोपाल में ही थाना अयोध्या नगर क्षेत्र में रहता है। उसकी अयोध्या बायपास पर पैथोलॉजी लैब भी है। उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए थे। यह मामला पुलिस के पास तब पहुंचा जब पीड़िता को 10 दिन पहले पताचला कि दामोदर अहिरवार की शादी होने वाली है। पुलिस ने 7 मई अपरान्ह चार बजे 183/23 धारा 376/376—2—एन/506 (ज्यादती, कई बार ज्यादती और धमकाने का मामला) दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल अभी नहीं हो सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News : छेड़छाड़ मामले में मंदिर का पुजारी दोषी करार
Don`t copy text!