Bhopal Brutal Murder: पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या

Share

Bhopal Brutal Murder:  नशा करने का आदी पति जुआ खेलने जा रहा था, टोकने पर कर दी निर्मम हत्या

Bhopal Brutal Murder
अनीता ओसवाल जिसकी बेरहमी से हत्या की गई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या (Bhopal Brutal Murder) कर दी। पत्नी उसको जुआ खेलने से रोक रही थी। वह नशे की हालत में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग बच्चे ने दर्ज कराई एफआईआर

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार निर्मम हत्या शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई थी। घटना बाबा नगर झुग्गी बस्ती की है। यहां नरेश ओसवाल (Naresh Oswal) का परिवार रहता है। वह मूलत: खंडवा का रहने वाला है। आटो चलाकर परिवार को नरेश ओसवाल पाल रहा था। उसके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 16 और 12 साल है। पत्नी अनीता ओसवाल (Anita Oswal) के साथ उसने 18 साल पहले शादी की थी। पति नशे का आदी था और वह अक्सर विवाद करता था। शुक्रवार शाम भी वह जुआ खेलने जा रहा था। तभी उसका पत्नी से विवाद हो गया। आवेश में आकर पत्नी के दाहिनी पसली और पेट के बीच चाकू घोंप दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी नरेश ओसवाल के खिलाफ शाहपुरा थाने में पहले से मुकदमे दर्ज है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सांची दूघ डेयरी के सामने घमासान
Don`t copy text!