Uttarakhand Political Crisis: उत्तराखंड राज्य के सीएम जो सबसे कम दिन सीएम रहे

Share

Uttarakhand Political Crisis: आज नए मुख्यमंत्री का नाम विधायक दल की बैठक में होगा तय, दिल्ली से मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर देहरादून पहुंचे

Uttarakhand Political Crisis
निवृतमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत— फाइल फोटो

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand Political Crisis) राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के बाद राज्यपाल बैबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उत्तराखंड राज्य के नौंवे सीएम थे। शनिवार को आयोजित भाजपा विधायकों की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। इधर, राज्य के पूरे घटनाक्रम पर निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) को देहरादून भेज दिया गया है।

सबसे कम दिन वाले सीएम

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (EX CM Tirath Singh Ravat) की कुर्सी पर संकट के अटकलों वाली खबरें गुरुवार रात से मिल रही थी। इस बीच शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री प्रेस के सामने आए। उन्होंने अपने कार्यकाल में शुरु की गई योजनाओं का ब्योरा रखा। लेकिन, वे अपने इस्तीफे की जानकारी दिए बिना वहां से चले गए। इस्तीफे की जानकारी राज्यपाल के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से दी गई। खबर है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात भी करेंगे। तीरथ सिंह रावत सबसे कम समय 115 दिन के सीएम रहे। इससे पहले यह रिकॉर्ड भाजपा के ही मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी (EX CM Bhagat Singh Koshiyari) के नाम 123 दिन का था। फिलहाल कोशियारी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।

इस कारण गई कुर्सी

Uttarakhand Political Crisis
ग्वालियर में मौन रखे केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर- File Image

तीरथ सिंह रावत को सीएम मार्च, 2021 में ही बनाया गया था। उनका चुनाव होना था। लेकिन, राज्य में एक साल से कम समय में चुनाव होना है। इसलिए उप चुनाव कराया जाना तय नहीं था। इस कारण उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। इधर, खबर यह भी है कि चुनाव में तीरथ सिंह रावत के चेहरे के सामने चुनाव भाजपा का जीतना मुश्किल दिख रहा था। इसलिए नए चेहरे को आगे करने का लक्ष्य तय किया गया। इस फैसले से तत्कालीन मुख्यमंत्री काफी मायूस भी दिखे। लेकिन, कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का आभार जताया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Don`t copy text!