Bhopal News: सूने मकान का ताला टूटा, संपत्ति की कीमत सामने आना बाकी

Share

Bhopal News: झारखंड़ गया हुआ है परिवार, रिश्तेदार ने थाने में पहुंचकर दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सूने मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए का माल ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल चोरी गई संपत्ति की कीमत सामने नहीं आई है। पुलिस को थाने में पहुंचकर रिश्तेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ऐसे सामने आई घटना

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना राजीव नगर कॉलोनी में हुई है। शिकायत करण भरानी (Karan Bharani) ने दर्ज कराई है। वे पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित सोनागिरी इलाके में रहता है। करण भरानी ने पुलिस को बताया कि उनके रिश्तेदार का राजीव नगर (Rajeev Nagar) स्थित बी—सेक्टर में मकान है। रिश्तेदार दिनेश दुल्हनी परिवार के साथ 27 मार्च, 2024 को झारखंड गए हुए हैं। उनका 31 मार्च की सुबह फोन आया था। जिन्हें पड़ोसियों ने बताया कि उनके घर का ताला टूटा है। पुलिस ने 148/24 धारा 457 (चोरी के प्रयास का प्रकरण) दर्ज किया है। यह मुकदमा 31 मार्च की दोपहर बारह बजे दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि चोरी गई संपत्ति की कीमत घर मालिक के आने पर पता चलेगी। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर बृजेंद्र सिंह (SI Brajendra Singh) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन सौ क्वार्टर के साथ युवक गिरफ्तार
Don`t copy text!