Bhopal News: जल निगम एई के सूने आवास का ताला चोरोे ने तोड़ा

Share

Bhopal News: सोने का हार, सोने की चेन, चार जोडी बच्चे के चांदी के कडे, मंगलसूत्र चार सोने के मोती लगा पेंडल के साथ, सोने का ओम लिखा लॉकेट, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का करधौना, चार जोडी चांदी की बिछिया, एक जोड़ी सोने के कान की लटकन, सोने की हीरे जड़ी हुई अंगूठी, मंदिर में रखे चांदी के तीन सिक्के, नकदी 32 हजार, पुलिस ने चोरी गए जेवरातों की कीमत दो लाख बताई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जल निगम के एक अधिकारी के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत दो लाख 32 हजार रूपए बताई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं हैं। पुलिस का दावा है कि चोरी गए जेवरातों की कीमत करीब दो लाख रूपए है। पुलिस संभावना जता रही है कि वारदात को बायपास से आए बदमाशों ने अंजाम देकर उसी रास्ते वे रवाना हुए हैं।

किराए से रहता है परिवार

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत उमाकांत चौधरी (Umakant Chaudhry) पिता रामनाथ चौधरी उम्र 32 साल ने दर्ज कराई है। वे सौम्या विहार (Soumya Vihar) फेस—4 में रहते हैं। उमाकांत चौधरी एमपी जल निगम (MP Jal Nigam) में सहायक यंत्री है। फिलहाल वे मैनेजर के पद पर तैनात है। घटना वाले दिन वे बुरहानपुर (Burhanpur) स्थित पुश्तैनी मकान में गए हुए थे। पुलिस ने 115/23 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी का मामला) दर्ज किया है। वे परिवार के साथ 8 जून को पंजाब मेल से चले गए थे। वापस 11 जून की रात को आए। उमाकांत चौधरी किराए से रहते हैं। उनके मकान मालिक के मेन गेट का ताला टूटा मिला था। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति में सोने का हार, सोने की चेन, चार जोडी बच्चे के चांदी के कडे, मंगलसूत्र चार सोने के मोती लगा पेंडल के साथ, सोने का ओम लिखा लॉकेट, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का करधौना, चार जोडी चांदी की बिछिया, एक जोड़ी सोने के कान की लटकन, सोने की हीरे जड़ी हुई अंगूठी, मंदिर में रखे चांदी के तीन सिक्के, नकदी 32 हजार, पुलिस ने चोरी गए जेवरातों की कीमत दो लाख बताई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भोपाल में नव विवाहिता की खुदकुशी मामले में प्रकरण दर्ज 
Don`t copy text!