Bhopal Robbery News: शादी करने के लिए लूटा

Share

Bhopal Robbery News: सैनेटरी कारोबारी के मैनेजर से हुई लूट का खुलासा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Robbery News) सुखी सेवनिया इलाके से मिल रही है। यहां शनिवार रात करीब सवा चार लाख रुपए की लूट हुई थी। पीड़ित सैनेटरी कारोबारी के यहां मैनेजर है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो लुटेरे ने शादी के लिए वारदात करना कबूला है।

यह थी घटना

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 28 अगस्त की रात रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) ने थाने में आकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह सैनेटरी कारोबारी चंदर मोटवानी (Chander Motwani) के साथ आया था। उनकी हमीदिया रोड पर दुकान है। जिसमें वह मैनेजर हैं। राम गोपाल यादव ने ​बताया कि वह पाइल फिटिंग के बंडल लेकर विदिशा गया था। उसके साथ वाहन में ड्रायवर मोहम्मद शोयब (Mohmmed Shoeb) और सऊद खान भी थे। माल उतारने के बाद चार लाख, 21 हजार 700 रुपए लेकर वह वापस लौट रहा था। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने बालमपुर घाटी के नजदीक हमला कर दिया। फिर नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। जिस पर पुलिस ने धारा 394/34 (जख्मी कर लूटपाट और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया।

चार आरोपी से नकदी बरामद

Bhopal Robbery News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

सुखी सेवनिया थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह सेंगर (TI Vijay Bahadur Singh Sengar) ने बताया कि इस मामले में खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। सऊद (Saud) और ड्रायवर शोयब से पूछताछ की गई। जिसमें दोनों के बयानों में विरोधाभास नजर आया। जब सख्ती बरती तो दोनों ने कबूला कि उन्होंने ही लूट की वारदात को कराया था। इसमें इरफान, इंसाफ और सलमान खान (Salman Khan) की मदद ली गई थी। सऊद और शोयब की जनवरी—फरवरी में शादी होना है। जिसके लिए उन्हें पैसों की जरुरत थी। तीनों आरोपियों को मैनेजर की लोकेशन वे ही दे रहे थे। पुलिस को अभी इंसाफ की तलाश है। वह अपने हिस्से में आई रकम 52,700 रुपए लेकर भागा है। जबकि 3 लाख 69 हजार रुपए बरामद कर लिए गए है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लिव इन में रखकर संबंध बनाए, रिश्ते को नाम देने से इंकार

यह पढ़ने के लिए क्लिक करें: शादी के आठ महीने तक पहली रात के सुख को तरसी, विवाहिता को सच पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Robbery News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!