Bhopal Crime: लॉक डाउन खुलते ही पुलिस के लिए “मंगल” वार 

Share

बलात्कार, चोरी, रंगदारी, लूट के मामले में फरार आरोपियों को दबोचा

Bhopal Dirftaat Aaropi
गिरफ्तार आरोपी

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) लॉक डाउन में मुस्तैद रहने वाली पुलिस के लिए मंगलवार बदलाव के साथ सुखद खबर लेकर आया। पुलिस ने दिनभर में एक—एक करके आधा दर्जन से अधिक मामलों (Bhopal Police Ne Mamle Suljhaye) का खुलासा कर दिया। यह सारी घटनाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की थी। इन घटनाओं में बलात्कार, चोरी, रंगदारी, लूट समेत अन्य मामलों (Madhya Pradesh Police Ki Kamyabi) के हैं। पुलिस को अभी कुछ मामले में अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

बलात्कारी गिरफ्तार
Kolar Rape Case
आरोपी जावेद खांन

कोलार थाने में लॉक डाउन से एक महीने पहले बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले का आरोपी जावेद (Javed) पिता भूरा खान निवासी रायसेन था। वह लंबे अरसे से फरार था। जिसको शाहपुरा थाना पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। आरोपी ने निशातपुरा में रहने वाली युव​ती को झांसा देकर स्कॉर्पियो से अगवा कर लिया था। उसके साथ रायसेन में ज्यादती की गई थी। घटना के वक्त महिला अस्पताल जा रही थी। वह उसको पहले से पहचानता था।

जालसाज गिरफ्तार
आरोपी जावेद

कोतवाली थाना पुलिस ने जालसाज रफीक इनाम उर्फ रफीक काला उर्फ जावेद उर्फ शन्ना (Rafeek Ename @ Rafeek Kala @ Javed @ Shnna) पिता रसीद इनाम निवासी जहांगीराबाद को गिरफ्तार किया है। जालसाज आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ मई, 2018 में अरबाब हुसैन ने मामला दर्ज कराया था। इस मामले में अन्य आरोपी तारिक अंसारी और गुफरान खान भी फरार हैं। आरोपियों ने एक फ्लैट को दो व्यक्तियों को बेच दिया था। जालसाज ने भोपाल के अलावा जबलपुर हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। दोनों जगहों से जमानत की अर्जी खारिज हो गई थी। जालसाज आटो चलाता है और उसके खिलाफ दूसरे अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज है।

यह भी पढ़ें:   PM Jan Dhan Scam: जालसाज महिला हरियाणा से हुई गिरफ्तार
लूट के मामले को दबाने के बाद खुलासा
आरोपी इरफान बैग

टीटी नगर और गोविंदपुरा थाना पुलिस ने लूट के मामले का खुलासा किया है। टीटी नगर के मामले को अफसरों ने छुपाकर रखा था। लुटेरे को दबोचने के बाद अफसरों ने मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि लुटेरों की शिकार परवीन बेगम (Parveen Begam) पति शेख जमील बनी थी। वह पुलिस विभाग में हवलदार हैं। लूट की यह घटना 2 जून की रात साढ़े नौ बजे पंचानन भवन के नजदीक हुई थी। लुटेरे पर्स छीनकर भागे थे। आरोपी स्कूटी पर सवार इरफान बेग (Erfaan Beg) पिता सरदार बेग उम्र 36 साल निवासी इब्राहिमपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया माल और वारदात में इस्तेमाल मोपेड को जब्त कर लिया है।

दूसरे लूट के मामले में संदिग्ध
आरोप प्रशिष चटारे और रतीश गिरी

इधर, गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रशीष चराटे पिता सिद्धार्थ चराटे उम्र 23 साल निवासी बागमुगालिया और रतीश गिरी पिता ईश्वर गिरी उम्र 20 निवासी नई बस्ती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 1 जून की शाम 6 बजे मानसी छलोत्रे का  मोबाइल छीन ले गए थे। आरोपियों ने नशे की हालत में यह वारदात की थी। प्रशीष बाइक चला रहा था जबकि रतीश ने अपनी शर्ट उतारकर नंबर छुपाने का काम कर रहा था। प्रशीष के पिता लकवा की रोग से ग्रसित है। वहीं रतीश आटो चलाने का काम करता है। पुलिस ने पल्सर बाइक और लूटा हुआ मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने दूसरी वारदातें भी की है।

फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
आरोप कफील अहमद

क्राइम ब्रांच ने फर्जी पत्रकार कफिल अहमद पिता शकील अहमद उम्र 44 साल निवासी ऐशबाग को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला लॉक डाउन के दौरान दर्ज किया गया था। आरोपी ने अपने फरार एक अन्य साथी सलीमुल्लाह की मदद से किराना व्यापारी से 15 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। आरोपियों ने फर्जी चैनल की माइक आईडी दिखाकर व्यापारी को राजश्री गुटखा बेचे जाने पर कार्रवाई कराने की धमकी दी थी। यह हरकत भोपाल के सक्रिय पत्रकारों ने पुलिस के अफसरों के सामने उजागर किया था। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी कफिल अहमद बिजली ​फीटिंग का काम करता था।

यह भी पढ़ें:   Indore Wife Swapping : कारोबारी पड़ोसी को पैंसो का एग्रीमेंट करके पत्नी सौंपी
नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
कमला नगर थाना पुलिस ने राहुल नगर इलाके में हुई दो चोरियों का खुलासा कर दिया है। चोरी की रिपोर्ट रवि धानक ने 1 जून को दर्ज कराई थी। वह माता—पिता के साथ नीलबड़ में रह रहा था। चोरों ने मल्टी में ही एक अन्य फ्लैट का भी ताला तोड़ दिया था। यह फ्लैट अनार बी का है जो मुंबई गई हुई है। इस मामले में पुलिस ने साहिल पिता साकिर खान उम्र 20 साल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल कांच के कप बेचने का काम करता है। साहिल के खिलाफ थाने में पहले से ही चार चोरी के अन्य मामले दर्ज है।
खबर को शेयर करें
क्या आप द क्राइम इंफो से जुड़ना चाहते हैं! अब द क्राइम इंफो एप्प की शक्ल में आपके साथ रहेगा। यह संदेश पढ़ने तक एक मैसेज आपके पास आएगा। आप उसको अलाउ करें, फिर आपके और हमारे बीच की दूरियां कम होगी। यह एप्प आपके मोबाइल पर दिखाई देने लगेगा। बस क्लिक कीजिए और अपने आस—पास चल रही खबरों को तुरंत जानिए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
Don`t copy text!