Bhopal News: खाद लेकर लौट रहे किसान की मौत

Share

Bhopal News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक पर मारी थी टक्कर, दूसरे किसान की हालत नाजुक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बाइक पर खाद लेकर गांव लौट रहे किसान की  सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथ मौजूद दूसरा किसान गंभीर रूप से जख्मी है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके का है। इसमें टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है। हालांकि पुलिस ने वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इन्होंने दर्ज कराया मुकदमा

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 24 नवंबर को 819/22 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर जख्मी करने और उसमें हुई मौत का मामला) दर्ज किया गया है। इससे पहले बैरसिया पुलिस मर्ग 94/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। मौत होने की जानकारी  दौलत सिंह पिता हरी सिंह ठाकुर उम्र 44 साल ने दी थी। वे बैरसिया के दौजियाई गांव में रहते हैं। दौलत (Daulat Singh) सिंह ने बताया कि दुर्घटना सोहाया पेट्रोल पंप केे पास हुई थी। सड़क दुर्घटना में लाला राम ठाकुर (Lala Ram Thakur) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह सूचना देने वाले व्यक्ति का सगा भतीजा है। परिजन बैरसिया के एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) ले गए थे। वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने दौलत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि भतीजा लालाराम ठाकुर पिता पंचम सिंह ठाकुर उम्र 38 साल बाइक चला रहा था। पीछे नारायण सिंह पिता हल्के सिंह उम्र 50 साल बैठा था। वह भी ग्राम दौजियाई में रहता है। दोनों खाद लेकर वापस गांव आ रहे थे। दुर्घटना 23 नवंबर की सुबह 7 बजे हुई थी। पुलिस आरोपी वाहन का पता लगा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नव वर्ष पर उज्जैन गए परिवार का घर चोरों ने किया साफ
Don`t copy text!