Bhopal News: निर्माणाधीन अस्पताल के श्रमिक की मौत मामले पर प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: नाश्ता करके लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मार दी थी टक्कर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क हादसे में मृत एक मजदूर की मौत मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके में ​हुई थी। घटना पांच दिन पहले हुई थी। आरोपी बाइक सवार है जिसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। जख्मी मजदूर पैदल नाश्ता करके लौट रहा था।

बेटा ले गया था घटनास्थल से अस्पताल

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 1 दिसंबर को कलीराम उईके पिता आमिर शाह उम्र 55 साल की मौत हुई थी। वह मूलत: छिंदवाड़ा के ग्राम बाबई कला का रहने वाला था। कमला नगर पुलिस मर्ग 34/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक एमपी—40—एमएक्स—4351 भी जब्त की थी। आरोपी इसी बाइक पर सवार थो जो दुर्घटना के बाद वाहन को लावारिस छोड़कर भाग गया था। जांच में पता चला कि एसटीएफ थाने के नजदीक निर्माणाधीन अस्पताल में कलीराम उईके (Kaliram Uikey) मजदूरी करता था। दुर्घटना 30 नवंबर की शाम को हुई थी। हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज के दौरान 1 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। जिसकी सूचना डॉक्टर आमिर सिंह मुकाति (Dr Amir Singh Mukati) ने दी थी। इसी जांच केे बाद अब आरोपी वाहन चालक के खिलाफ 914/22 धारा 304—ए का प्रकरण दर्ज किया गया है। जख्मी कलीराम को उसका बेटा सोनू उईके (Sonu Uikey) अस्पताल ले गया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बहू ने सास को पीटा
Don`t copy text!