Bhopal News : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत 

Share

Bhopal News : चौबीस घंटे बाद भी थाना प्रभारी को नहीं थी घटना को लेकर संपूर्ण जानकारी, जांच का विषय बताकर पल्ला झाड़ा

Bhopal News
छोला मंदिर थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) सिटी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। पुलिस घटनाक्रम को लेकर चौबीस घंटे बाद भी वास्तविकता का पता नहीं लगा सकी है। अभी इस मामले में पुलिस के पास मर्ग कायमी के अलावा शेष कोई जानकारी नहीं है। इस बात की पुष्टि छोला मंदिर थाना प्रभारी अनिल सिंह मौर्य (TI Anil Singh Mourya) ने भी की है।

दुर्घटना के वक्त मौजूद था भतीजा

छोला मंदिर थाना पुलिस को मौत की सूचना हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से 12 जून की दोपहर लगभग दो बजे डॉक्टर शर्मा ने दी थी। शव की पहचान ज्ञान सिंह पिता चतरेलाल उम्र 55 साल के रूप में हुई है। उसके साथ में भतीजा भी था। जिसके नाम की जानकारी थाने को नहीं थी। मामले की जांच एएसआई रामकुमार उईके (ASI Ramkumar Uikey) कर रहे हैं। हालांकि उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनकी ड्यूटी समाप्त हो गई थी। ज्ञान सिंह को जिस वाहन ने टक्कर मारी वह पता नहीं हुआ है। यह दुर्घटना भानपुर बायपास पर हुई थी। छोला मंदिर थाना पुलिस मर्ग 36/22 दर्ज कर मामले की जांच करने का दावा कर रही है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिवर्स हो रहा ट्रक गणेश मंदिर में घुसा
Don`t copy text!