MP By Election Result: 120 रुपए लीटर का पेट्रोल लेने के बावजूद कांग्रेस पर जनता को इसलिए नहीं है भरोसा

Share

MP By Election Result: मध्यप्रदेश में भाजपा का वोट प्रतिशत घटा, तीन सीटों पर उसके प्रत्याशी विजयी

MP By Election Result
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान- File Photo

भोपाल। मध्यप्रदेश के चार सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम (MP By Election Result) सामने आ गए। इन चार सीटों में से तीन में भाजपा तो एक सीट कांग्रेस पार्टी के खाते में गई। हालांकि वोटों का प्रतिशत कांग्रेस की तरफ ज्यादा रहा। इनमें से एक सीट संसद तो तीन विधानसभा की सीट थी। इन सीटों के साथ अब भाजपा बड़े दल के रुप में एक बार फिर उभर गया है। इस जीत ने भाजपा को दीपावली मनाने का मौका दे दिया है। जबकि कांग्रेस को अभी भी आत्ममंथन की जरुरत का संदेश जनता की तरफ से मिल गया है।

दो दल बदलकर भी जीते

मध्यप्रदेश के खंडवा संसदीय सीट का चुनाव ज्ञानेश्वर पाटील ने जीत लिया। वे भाजपा की तरफ से उम्मीदवार थे। पाटील ने अभी तक किसी तरह का चुनाव नहीं जीता था। इससे साफ है कि भाजपा संगठन स्तर पर अभी भी मजबूत पार्टी है। पाटील के सामने कांग्रेस की तरफ से राजनारायण सिंह मुकाबला कर रहे थे। सिंह मांधाता विधानसभा के पूर्व विधायक भी रहे हैं। जोबट विधानसभा क्षेत्र में सुलोचना रावत ने बाजी मारी। इससे पहले रावत कांग्रेस पार्टी में थी। उन्हें भाजपा ने अपने यहां शामिल किया था। कांग्रेस से पूर्व विधायक रही सुलोचना रावत को पार्टी इस बार उतारने नहीं जा रही थी। जोबट में कांग्रेस की तरफ से महेश पटेल चुनाव में उतरे थे। पटेल को कमलनाथ खेमे का व्यक्ति बताया जाता है। पृथ्वीपुर में भाजपा ने शिशुपाल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। वे इससे पहले सपा में थे। रैगांव में कल्पना वर्मा कांग्रेस पार्टी की तरफ से जीतकर कामयाब रही। उनका मुकाबला रैगांव में भाजपा की प्रतिमा बागरी से था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी का जीजा मारता—पीटता था, इसलिए की थी आत्महत्या

हार मानने को तैयार नहीं कांग्रेस

MP By Election Result
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने हार नहीं मानी। ट्विटर में कांग्रेस की तरफ से नरेंद्र सलूजा ने लिखा यह चुनाव सरकारी मशीनरी,धन—बल और बोगस मतदान की दम पर भाजपा ने लड़ा। भाजपा को इसमें खुशी नहीं मनाना चाहिए। आम चुनाव 2023 में होंगे जिसमें कांग्रेस का परचम फहरेगा। सलूजा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव विधायकों, सांसदों, मंत्रियों के दम पर लड़ा। हालांकि उपचुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। जोबट के लिए भाजपा को कांग्रेस से आयातित नेता की जरुरत पड़ी। इसी तरह पृथ्वीपुर के लिए सपा से आयातित प्रत्याशी की जीत हुई है। रैगांव में भाजपा प्रत्याशी की हार हुई है। खंडवा में भाजपा को पौने तीन लाख वोटों से पिछली बार जीत मिली थी। यहां जीत अब 50 हजार वोटों में रहे गया।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP By Election Result
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!