MP Political News: कांग्रेस ने छीने तो हमने लौटाये गरीबों के अधिकार: प्रदेश अध्यक्ष

Share

MP Political News: कांग्रेस के गद्दार दिवस का विष्णुदत्त शर्मा ने यह बोलकर जवाब, शिवराज सरकार के तीन साल बेमिसाल, सफलता को पूरे प्रदेश में मनाने की योजना

MP Political News
विष्णु दत्त शर्मा, सांसद खजुराहो और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष— फाइल फोटो साभार

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक दिन पहले गद्दार दिवस मनाया। दरअसल, तीन साल पहले केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों ने भाजपा (MP Politial News) का दामन थाम लिया था। इस घटना को तीन साल बीत गया है। इधर, गद्दार दिवस का जवाब देने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले का मध्यप्रदेश कैसा था, यह सभी को पता है। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आई और उस सरकार ने एक बीमारू राज्य को विकसित बनाया। लेकिन बीच में फिर 15 महीने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। उस सरकार ने गरीबों के हक और अधिकार छीन लिए। प्रदेश को वापस दुरावस्था की ओर ले गई।

तख्तापलट को यह बोलकर घटना बताया

विष्णु दत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने कहा कि तीन साल पहले एक घटना घटी और प्रदेश में फिर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा की सरकार ने गरीबों के अधिकार लौटाए और प्रदेश को खुशहाली तथा विकास के रास्ते पर लाई। प्रदेश में भाजपा पार्टी 23 मार्च को अपने चौथे कार्यकाल के तीन साल पूरे करने को गर्व की बात बताया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार की इस वर्षगांठ को पूरे प्रदेश में मनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार ने बीते तीन सालों में किसान, युवा, महिला, बेटियां और बुजुर्गों समेत समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। प्रदेश की 44.50 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी हैं और अब वही बेटियां वरदान साबित हो रही हैं, जिन्हें कभी अभिशाप समझा जाता था। सरकार की इस पहल का ही परिणाम है कि प्रदेश में पहले जहां 1000 बेटों पर 912 बेटियां जन्म लेती थीं, वहीं अब 1000 बेटों पर 978 बेटियां जन्म ले रही हैं।

स्कूल खोलने से लेकर सिंचाई तक गिनाई गिनती

MP Political News
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश- File Photo

उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने कक्षा 12 वीं में मैरिट में आने वाली छात्राओं को स्कूटी देने की भी घोषणा की है। 25 मार्च से लाडली बहना योजना के फॉर्म भराना शुरू हो जाएंगे, जिसमें प्रत्येक पात्र बहन को 1000 रुपये प्रतिमाह दिये जाने का प्रावधान है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में एक बन गया है। प्रदेश सरकार हर माह तीन लाख रोजगार के अवसरों का सृजन कर रही है और 1.26 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। सरकार ने पेसा एक्ट लागू करके जनजातीय समुदाय को अधिकार संपन्न बनाया है, तो अनुसूचित जातियों के 1.42 करोड़ हितग्राहियों को हितलाभ दिये हैं। संत रविदास जी का भव्य स्मारक बनाने के लिए 100 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में कई सीएम राइज स्कूल और 19 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। कांग्रेस के समय में जहां प्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, वहीं अब 44 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। 44605 करोड़ रुपये लागत वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूरे हो जाने पर सिंचित रकबे में 10-11 लाख हेक्टेयर की वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: युवती को सरेराह छेड़ा

हर मुसीबत में किसानों के साथ है शिवराज सरकार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। सरकार ने घोषणा की है कि हाल ही की आंधी-बारिश में जिन किसानों की फसलों का 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें फसल बीमा के अलावा प्रति हेक्टेयर 32 हजार रुपये दिये जाएंगे। साथ ही पशुहानि और मकानों को हुए नुकसान की भी क्षतिपूर्ति की जाएगी। प्रभावित किसानों की बेटियों की शादी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत कराई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर जो धोखाधड़ी की थी, उसके कारण कई किसान डिफाल्टर हो गए हैं। शिवराज सरकार ने इन डिफाल्टर किसानों को नॉन डिफाल्टर बनाने के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान इस बजट में किया है।

एमपी में विकास दर आगे

पालपुर-कूनो अभ्यारण्य में नामीबिया तथा दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए हैं और मध्यप्रदेश घड़ियाल, लेपर्ड, टाइगर तथा गिद्ध के बाद अब चीता स्टेट भी बन गया है। मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें 39 स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार (MP Political News) के प्रयासों का ही परिणाम है कि देश की जीडीपी में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6 से बढ़कर 4.8 प्रतिशत हो गया है, वहीं प्रदेश की आर्थिक विकास दर 19.74 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो देश में सर्वाधिक है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Minor Girl Rape Case: घर के किचन में दरिंदगी करने वाले युवक की जमानत खारिज
Don`t copy text!