Bhopal News: गैस एजेन्सी के मालिक ने युवती से किया बलात्कार

Share

Bhopal News: महिला बैंक मैंनेजर को अपने जन्मदिन के बहाने घर  बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, बदनामी का डर दिखाकर ऐंठ लिए पौने दो लाख रूपए

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। गैस एजेंसी के एक मालिक पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। यहां बैंक में काम करने वाली मैनेजर को आरोपी ने जन्मदिन के बहाने घर बुलाया था। जिसके बाद उसने उसके साथ दरिंदगी की थी। पीड़िता की मुलाकात आरोपी के साथ सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको जल्द ही अदालत में पेश करने की तैयारी पुलिस की तरफ से की जा रही है।

घर पर नहीं दिखा मेहमान तो हुआ था विवाद

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 20 मार्च की रात लगभग 10 बजे 135/23 धारा 342/376—2—एन/377/323/384/506 (बंधक बनाकर, ज्यादती करना, अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 38 साल है। उसके साथ यह वारदात अयोध्या नगर इलाकेे में 13 जुलाई, 2022 को हुई थी। उस दिन आरोपी निपुण शर्मा (Nipud Sharma ) ने अपना जन्मदिन होने का झांसा देकर उसे बुलाया था। जब घर पर कोई मेहमान दिखाई नहीं दिया तो वह वापस जाने लगी। लेकिन, आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसको अपने कमरे के अंदर ले गया। यहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता रोने लगी तो उसे बदनाम करने की धमकी देकर बार —बार उसे अपने घर बुलाकर बलात्कार करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने शारीरिक संबंध अप्राकृतिक तरीके से भी बनाए थे। वह उससे पौन दो लाख रूपये भी ले चुका था।

ऐसे हुई थी आरोपी से पहचान

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी निपुण शर्मा के साथ उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पीड़िता पहले से शादीशुदा है। लेकिन, पति से विवाद के चलते वह अलग रहती है। मुलाकात के बाद आरोपी ने पीड़िता को अपनाने का झांसा दिया था। उसका कहना था कि वह उसके साथ शादी करने के लिए राजी है। निपुण शर्मा भोपाल (Bhopal News) शहर में ही कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के स्प्रिंग वैली (Spring Valley) इलाके में रहता है। उसकी रायसेन में गैस एजेंसी भी है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि मारपीट करने के बाद आरोपी ने उसका मोबाइल भी उससे छीन लिया था। यह मामला थाने पहुंचा तो पिपलानी थाने से एसआई सुरेखा आरमो (SI Surekha Armo) को एफआईआर बयान दर्ज करने के लिए अयोध्या नगर थाने बुलाया गया। खबर है कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: फार्मेसी छात्र ने फांसी लगाई
Don`t copy text!