Bhopal News: पत्नी को पीट रहे पति की हैवानियत की कड़वी कहानी

Share

Bhopal News: महिला के छाती पर बैठकर बुरी तरह से पीटा, बचाने आए पति की ऊंगली दांत से चबाई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गुस्सा क्षण भर का होता है लेकिन, वह बहुत कुछ तबाह कर देता है। यह मामला कुछ ऐसा ही है। घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के रातीबड़ स्थित ग्रामीण क्षेत्र की है। यहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी को बुरी तरह से घरेलू विवाद को लेकर पीट रहा था। यह देखकर नजदीक रहने वाले रिश्तेदार और उसकी पत्नी बीच—बचाव करने पहुंच गए। पत्नी से विवाद छोड़ वहां पहुंचे रिश्तेदारों से भिड़ गया। आवेश इतना था कि उसने यह भी नहीं देखा कि वह कर क्या रहा है। आरोपी ने महिला रिश्तेदार को जमीन पर पटका। फिर उसकी छाती पर बैठकर उसको पीटने (Woman Crime) लगा। पीट रही पत्नी को देखकर पति बचाने पहुंचा तो उसकी दांत से ऊंगली काट (Bhopal Attack Case) ली।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे 62/22 धारा 354/324/294/323/506 (छेड़छाड़, दांत से काटना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का मामला) दर्ज किया है। शिकायत 33 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। अरोपी युवक पीड़ित परिवार का चचेरा भाई है। वह मजदूरी करता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया उसका पति पुजारी का काम करता है। घटना वाली शाम आरोपी नशे की हालत में पत्नी से मारपीट (Husband Beaten Wife) कर रहा था। विवाद ज्यादा बढ़ने पर पीड़िता और उसका पति उसे समझाने पहुंचे थे। समझने की बजाय आरोपी दोनों से उलझ गया। गुस्से में आई आरोप की पत्नी बच्चे को लेकर मायके जाने लगी। लेकिन, उसके बच्चों को साथ ले जाने के इंकार कर दिया। जब पीड़ित भाभी उसे समझाने आई तो वह उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। पत्नी को गाली देने पर उसके पति ने आरोपी का विरोध (Bhopal Molestation News) किया। तभी उसने पीड़ित की तर्जनी ऊंगली को दांत से चबा दिया। पति को बचाने आई पत्नी को उसने नीचे जमीन पर पटक दिया। फिर उसकी छाती पर बैठकर उसको बुरी तरह से पीटने (Woman Bulling News) लगा।
यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident: कोरोना संक्रमित बताकर शव नहीं सौंपेगे, इसलिए पीएम नहीं चाहता था परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!