Bhopal News: छात्रा के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: बैरसिया में रहने वाले रिश्तेदार ने किया कलंकित रिश्ता

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। छात्रा के साथ बलात्कार की एक घटना सामने आई है। जिसकी एफआईआर भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया थाने में दर्ज हुई है। पीड़िता मूलत: गुनगा इलाके की रहने वाली है। वह एक कोर्स करने बैरसिया गई थी। यहां पर उसके नजदीकी रिश्तेदार से दोस्ती हो गई। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी करने से मना किया तो मामला थाने में पहुंचा था।

डेटा एंट्री का करता हैं काम

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय युवती मूलत: गुनगा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वर्तमान में वह भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक बाइक शोरूम में काम करती है। वह सितंबर, 2020 में एक कोर्स करने बैरसिया गई थी। जहां पर करीब एक महीने रहने के दौरान उसकी नजदीकी संबंध दशरथ उर्फ राजा अहिरवार (Dashrath@Raja Ahirwar) से हो गए थे। वह उसका दूर का रिश्तेदार भी है। मदद के बहाने एक दिन राजा अहिरवार युवती के घर पहुंचा। उसके साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती के बाद उसने युवती को जल्द ही शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद युवती अपने घर चली गई। पिछले दिनों उसने फिर से युवती से संपर्क किया। वह उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। शिकायत सबसे पहले हनुमानगंज थाना पुलिस से की गई थी। जहां से केस डायरी बैरसिया पुलिस को भेजी गई। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजा अहिरवार (Raja Ahirwar) डेटा एन्ट्री ऑपरेटर का काम करता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: फीस और पढ़ाई की चिंता में फंदे पर झूली छात्रा
Don`t copy text!