Bhopal News: आर्मड फोर्स के कांस्टेबल पर Rape का आरोप

Share

Bhopal News:एमबीए छात्रा से शादी करने का लालच देकर बनाए थे शारीरिक संबंध

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की सशस्त्र इकाई में तैनात सिपाही पर बलात्कार का आरोप लगा है। सिपाही इंदौर में स्थित 15वीं बटालियन में तैनात था। खबर है कि वह इन दिनों श्यामला हिल्स के एक बंगले पर अटैच किया गया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पीड़िता एमबीए की छात्रा है जिससे शादी कारने का झांसा देकर उसने शारीरिक संबंध बनाए थे।

लेंटाइन डे वाले दिन बनाए संबंध

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह एक निजी बैंक में जॉब भी करती है। उसने एमबीए की पढ़ाई की है। पीड़िता की पहचान आरोपी से दिसंबर, 2021 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इस मामले में आरोपी राहुल यादव है। वह 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे वाले दिन पीड़िता के कमरे में आया। यहां शादी करने का झांसा देकर बलात्कार किया। पुलिस का कहना है कि अभी राहुल यादव (Constable Rahul Yadav) कहा है इस संबंध में विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। जिसके बाद विधिवत रूप से गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ बलात्कार और एट्रोसिटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: कांग्रेस विधायक ने पंचायत मंत्री को घेरा
Don`t copy text!