Bhopal News: निर्माणाधीन साइट पर काम करने वाली महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News: घुमाने के बहाने एक महीने किया था वारदात को अंजाम, पति से बदनामी के डर से बात छुपाई फिर आरोपी की हरकतों से तंग आकर राज उजागर किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। निर्माणाधीन मकान में काम करने वाली एक महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। जिसमें आरोपी उसी साइट पर काम करने वाला मुस्लिम युवक है। आरोपी घुमाने के बहाने पीड़िता को एक मकान में ले गया था। यहां उसने वारदात की थी। यह जानकारी पीड़िता ने पहले पति को नहीं बताई थी। जिस कारण आरोपी के हौसले बुलंद हो गए। वह दोबारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। नतीजतन महिला ने पूरी घटना की जानकारी पति को दी। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा।

सीहोर में रहता है आरोपी

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार 16 मार्च की रात लगभग पौने दस बजे 239/23 धारा 376/294/506 ज्यादती, गाली—गलौज और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत 28 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई। वह रतन कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करती थी। उसी जगह पर आरोपी शोयब खान (Shoeb Khan) भी काम करता था। आरोपी 15 फरवरी को मजदूर महिला को घुमाने के बहाने छोला मंदिर स्थित कल्याण नगर में एक कमरे में ले गया। यहां पर उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई बार ऐसा दोबारा करने का प्रयास किया। उसका कहना था कि यदि वह नहीं मानी तो पहली बार बने संबंधों की बात उसके पति को बता देगा। इस मामले की शुरूआती जांच एसआई मोनिका गौर (SI Monika Gaur) ने की थी। आरोपी शोयब खान मूलत: सीहोर का रहने वाला है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 
Don`t copy text!