Bhopal News: नाबालिग के साथ बलात्कार 

Share

Bhopal News: मां की तबीयत खराब होने पर गांव से आई थी, आते—जाते आरोपी से हो गई थी पहचान, मां के जेवरात हड़पे तो सामने आया यह कड़वा सच

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। नाबालिग के साथ बलात्कार की एक घटना हुई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal news) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के माता—पिता भोपाल में ही रहते हैं। वह गांव में रहती है। मां की तबीयत बिगड़ने पर वह भोपाल आई थी। तब से लेकर लगातार आरोपी उसके साथ ज्यादती कर रहा था। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता से उसकी मां ने गायब हुए जेवरात के बारे में पूछा। यह जेवरात पीड़िता ने आरोपी को दे दिए थे। जिसके बाद पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।

पैसों की जरुरत थी इसलिए मांगे थे जेवरात

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार ज्यादती करने की यह वारदात 01 अप्रैल 2023 से 14 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी। पीड़िता की उम्र 17 साल है। वह मूलत: सीहोर (Sehor) जिले की रहने वाली है। फिलहाल बीडीए कॉलोनी में उसके माता—पिता के पास आई हुई थी। नाबालिग की मां की तबीयत खराब होने के कारण उसके पिता ने उसके चाचा के साथ भाई के घर भेज दिया था। यहां रहने के दौरान नाबालिग की पहचान आरोपी विशाल जाट (Vishal Jaat) से हुई थी। उसने पीड़िता के घर पर ही कई बार उसके साथ ज्यादती की थी। पीड़िता ने घर से गायब जेवरात को लेकर परिजनों को बताया कि आरोपी को पैसों की आवश्यकता थी। इसलिए उसने मां के जेवरात दे दिये थे। इसी जेवरात के कारण पूरा राज निकलकर सामने आया। मामले की जांच एसआई श्वेता शर्मा (SI Shweta Sharma) कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बयानों के आधार पर 47/24 धारा 376/376—2—एन/5एल/6 (बलात्कार, कई बार ज्यादती और पोक्सो अधिनियम में प्रकरण) दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जेवरात को गबन करने की धारा बढ़ाई जा सकती है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: जनाजे के लिए कार रोकी तो मारपीट तोड़फोड़
Don`t copy text!