Bhopal News: पांच साल उम्र में बड़ी महिला पर आया दिल

Share

Bhopal News: शादी की बात कही तो उम्र का तकाजा देकर मुकर गया बलात्कारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अपनी उम्र से पांच साल बड़ी महिला से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। विवाद तब हुआ जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए बोला। तब आरोपी ने उससे कहा कि वह उसकी उम्र से छोटा है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुई थी पहचान

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 05 अक्टूबर की शाम लगभग पौने छ: बजे 710/22 धारा 376(2)एन/323/506 (कई बार बलात्कार, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। शिकायत 39 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी अरविंद यादव (Arvind Yadav) है। उसकी उम्र लगभग 34 साल है। अरविंद यादव ने पीड़िता से शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। दोनों के बीच संबंध पीड़िता के किराए के कमरे में बने थे। महिला ने जहां—जहां भी किराए से कमर लिया वहां—वहां आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। महिला ने उससे शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उससे उम्र में बड़ी होने के कारण उससे शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद यह मामला थाने में पहुंचा। इस मामले की जांच एसआई योगिता जैन (SI Yogita Jain) कर रहीं हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: रेलवे की रिटायर्ड महिला कर्मचारी के साथ फर्जीवाड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!