Bhopal News: संबंध बनाने सागर नहीं आई तो महिला के वीडियो पति को भेज दिए

Share

Bhopal News: रिश्तों को कलंकित करने वाले चचेरे देवर का कारनामा उजागर

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बिलखिरिया इलाके से मिल रही है। यहां एक समाज को शर्मसार करने वाला मामला पहुंचा है। साहस महिला ने किया है। महिला को रिश्तेदार धमकी देकर संबंध बनाता था। उन संबंधों की उसने वीडियो भी बना लिए। जिसको वायरल करने की धमकी देकर वह कई बार पीड़िता का यौन शोषण कर चुका था। अब वह उसको सागर में आकर ऐसा करने के लिए मजबूर करता था। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है।

पहले गुपचुप दबाव बनाता रहा

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 25 अगस्त की रात लगभग नौ बजे धारा 3762एन/3762क/506 (कई बार बलात्कार, रिश्तों को लेकर ब्लैकमेल करना और धमकाने) का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 29 साल है। उसकी शादी को 10 साल हो गए है। परिवार यहां कोकता इलाके में रहता है। इस मामले में आरोपी पति के चाचा का बेटा है। वह सागर जिले के राहतगढ़ तहसील का रहने वाला है। पीड़ित परिवार भी मूलत: सागर (Sagar) का रहने वाला है। यहां कई साल से रहकर मजदूरी कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रिश्तेदारी के कारण आरोपी घर आता—जाता था। आरोपी ने महिला की न्यूड तस्वीर खींच ली थी। उसको दिखाकर वह पीड़िता को सागर बुला रहा था।

पति को भेज दिए वीडियो और फोटो

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

आरोपी उसी वीडियो और फोटोको दिखाकर महिला को वह ब्लैकमेल कर रहा था। इस कारण महिला सागर गई भी थी। अब वह बार—बार ऐसा करता है। जिससे तंग आकर पीड़िता ने विरोध किया। इस विरोध में आरोपी ने वीडियो और फोटो पति को भेजने की धमकी दी। जब महिला नहीं आई तो उसने ऐसा कर भी दिया। इस कारण मामला पुलिस थाने पहुंचा और केस दर्ज हुआ। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पार्टी सागर के लिए रवाना कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सिक्योरिटी गार्ड की हुई मौत 

यह भी पढ़ें: दो राज्यों से चल रहा था सेक्सटोर्शन गिरोह, जिसमें तीसरे राज्य के कई लोग ऐसे फंसते चले गए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!