Bhopal News: शादी के सात महीने बाद पत्नी को भगाया

Share

Bhopal News: पति केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने परिजनों को लेकर थाने पहुंची महिला

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसा से संबंधित है। आरोप एक पीड़िता ने पति पर लगाया है। उसकी शादी को महज सात महीने हुए हैं। पति उसको दहेज में सोने—चांदी के जेवरात लाने के लिए प्रताड़ित करता था।

गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी

गांधी नगर थाना पुलिस केे अनुसार 25 अगस्त की शाम लगभग छह बजे धारा 498—ए/323/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट और दहेज अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 21 साल है। उसकी शादी जनवरी, 2021 में हुई है। आरोपी पति आरिफ खान है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल गांधी नगर (Gandhi Nagar Police News) इलाके में ही है। मायका करोद इलाके में हैं। पति दो लाख रुपए और जेवरात लेकर आने के लिए परेशान करता था। परिवार ने काफी सुलह कराने की कोशिश भी की थी। लेकिन, आरिफ खान (Arif Khan) पीड़िता को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। नतीजतन, पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने नोटिस जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़िए: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 84 दिन मिले कड़वे घूंट को राजनीतिक स्टंट से भूलाने की सरकारी कोशिश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बैंडेज वापस नहीं लिया तो दुकान की बजा दी बैंड
Don`t copy text!