Bhopal News: सैलून संचालक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म 

Share

Bhopal News: फेसबुक के जरिये हुई थी पहचान, सैलून में बनाए पांच साल तक शारीरिक संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। फेसबुक फ्रेंड ने एक नाबालिग के साथ ज्यादती की है। आरोपी सैलून का मालिक है। जिस पर पांच साल लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध सैलून में ही बनाए थे। पुलिस को इस मामले के आरोपी की तलाश है।

यह बोलकर बनाता था शारीरिक संबंध

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 29—30 सितंबर की दरमियानी रात लगभग एक बजे 684/22 धारा 376/376—2—एन/190/506/5/6 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, एफआइआर दर्ज कराने पर धमकी, धमकाना और पॉक्सो एक्ट का मामला) दर्ज किया है। शिकायत 19 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। उसके साथ बलात्कार नाबालिग अवस्था में हुआ था। इस मामले का आरोपी सलमान सलमानी (Salman Salmani) है। वह नेहरू नगर स्थित प्रगति परिसर में रहता है। पीड़िता के साथ आरोपी की पहचान 2017 में फेसबुक के जरिए हुई थी। सलमान ने पीड़िता को शादी करने का वादा किया था। रिलेशन में आने के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध सैलून में बने थे। इसके अलावा आरोपी ने एक कमरा किराए पर भी लिया था। वहां भी पीड़िता के साथ उसने ज्यादती की थी। आरोपी ने करीब पांच साल तक उसका शोषण किया। अब आरोपी शादी की बात से मुकर रहा है। पीड़िता उसके इरादों से वाकिफ नहीं थी। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। इस मामले की जांच एसआई संजय शुक्ला (SI Sanjay Shukla) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime : हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पार्टी को खदेड़ा
Don`t copy text!