MP Political Gossip: विधायक के जलसे में उनकी ही पार्टी के पार्षद ने उतार दी

Share

MP Political Gossip: एमपी में विपक्षी नेताओं की घेराबंदी के लिए ईडी और इंकम टैक्स तैयार, फंड के फॉर्मूले पर चलेगा चाबुक

MP Political Gossip
सांकेतिक चित्र टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस महीने विधानसभा चुनाव है। सत्तारूढ़ भाजपा सरकार (MP Political Gossip) विकास यात्रा निकाल चुकी है। वहीं कांग्रेस सत्ता में बैठी सरकार के लिए दस्तावेजों के जरिए घेराबंदी करेगी। पार्टी में आने के लिए पार्टी सरकारी एजेंसियों का भी सहारा लेगी। इसके लिए जांच एजेंसियों का तरीका सर्वविदित है। प्यार से जो माना वह सत्तारूढ़ सरकार की वाशिंग मशीन में साफ होगा। यदि नाफरमानी हुई तो गाज गिरना तय है। मतलब साफ है कि दो महीने बाद एमपी में कई जादू की छड़ियां चलने लगेगी।

विधायक ने माथा पीट लिया

राजधानी में विपक्ष के एक नेता अपने क्षेत्र में जगह—जगह जलसा कर रहे हैं। ऐसा वह अपनी विधायकी बचाने के लिए कर रहे हैं। क्योंकि उनके सामने भारी—भरकम कार्यकर्ताओं के नेटवर्क वाले दल से सामना करना चुनौती से कम नहीं है। इसी प्रयास में वे जगह—जगह जलसा करा रहे है। इसमें वे स्थानीय नेताओं को मंच देकर राजनीति में अवसर मुहैया करा रहे हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की पार्षद को माइक दिया गया। बोलने में वे महिला पार्षद ज्यादा जानती नहीं थी। इसलिए उन्होंने मंच से उन क्षेत्रों के नाम बोल दिए जहां काम नहीं हो रहे। इनमें से एक क्षेत्र का नाम वहां मौजूद विधायक का भी था। यह सुनकर विधायक ने मंच में अपना माथा पकड़ लिया।

यह है वह नेता जो रडार पर हैं

MP Political Gossip
सांकेतिक चित्र टीसीआई

इस महीने चुनाव होना है इसलिए कुछ मामले बंद पिटारे से बाहर निकलने वाले हैं। इनमें कई कांग्रेसी नेताओं के पिटारे हैं। पार्टी के ही एक प्रमुख नेता (MP Political Gossip) के रिश्तेदार आयकर में फंसे हुए हैं। वहीं विधानसभा में पहले नंबर पर दर्जा पाने वाले नेता भी ईडी के दायरे में आ गए हैं। हालांकि उन्होंने नोटिस को न्यायालय में चुनौती दी है। यह दोनों ही मामले कब उजागर होंगे यह सब जानते हैं। क्योंकि इसी साल एमपी में विधानसभा चुनाव भी होना है। इधर, कांग्रेस भी कमतर नहीं हैं। वह दस्तावेजों को सबूत में जुटाकर जनता के सामने रणनीति को फ्लॉप करने की योजना बना रही है। अब इस दंगल में बाजी कौन मारेगा यह दिसंबर, 2023 के पहले सप्ताह में साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आपे में बैठी छात्रा के साथ अश्लील हरकत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!