Bhopal News: समूह लोन के कर्मचारी ने युवती से किया बलात्कार  

Share

Bhopal News: पीड़िता का पति अवैध संबंध बनने के बाद दूसरी महिला को लेकर हुआ अलग, आर्थिक रूप से जूझ रही महिला की लोन लेते समय आरोपी से हुई थी पहचान, शादी से पहले मनाई यह बोलकर सुहागरात

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। समूह लोन के एक कर्मचारी ने अपने यहां लोन मांगने आई युवती का शारीरिक शोषण किया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड़ थाना क्षेत्र की है। यहां पीड़िता के फ्लैट में सीहोर से आकर आरोपी ने वारदात की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसे अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

ऐसे हुई थी आरोपी से पहचान

कोलार रोड थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। उसकी शादी 2017 में हुई थी। उसके बाद ​पीड़िता को लेकर उसका पति कोलार रोड स्थित सर्वधर्म में एक फ्लैट में रहने आ गया। उसका 2019 में दूसरी महिला के साथ चक्कर चल पड़ा। वह पत्नी को छोड़कर युवती के साथ भाग गया। पीड़िता का बेटा भी है जिसकी परवरिश के लिए उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। इसी दौरान उसने सूर्योदय नाम की कंपनी में संपर्क किया। यह समूह लोन देने का काम करती है। यहां पर आरोपी कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) से मुलाकात हुई। दोनों ने एक—दूसरे को मोबाइल नंबर दिया। जिसके बाद दोनों में बातचीत भी होने लगी। आरोपी का कहना था कि उसका रिश्ता भी टूट चुका है। इसलिए वह उसको स्वीकार लेगा। यह बोलकर दोनों के बीच प्रेम—प्रसंग की स्थिति बन गई।

यह बोलकर बनाए आरोपी ने शारीरिक संबंध

आरोपी कुलदीप सेन पिता राधेश्याम सेन उम्र 26 साल है। वह अपने से चार साल बड़ी महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। यह सिलसिला 5 सितंबर, 2022 से 3 मार्च, 2023 तक चला। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले यह बोलकर उसने शारीरिक संबंध बनाए थे कि वह उसके साथ शादी करेगा। जब बात रिश्तों को नाम देने की आई तो आरोपी कुलदीप सेन का फोन बंद हो गया। उसने पीड़िता का नंबर भी  ब्लॉक कर दिया है। मामले में एफआईआर एसआई गोसिया सुल्तान सिद्दीकी (SI Gosiya Sultan Siddiki) ने की है। कोलार थाने में 20 मार्च की शाम लगभग पांच बजे दर्ज किया गया। जिसमें 210/23 धारा 376/376—2—एन बलात्कार और कई बार बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Tokyo Olympics 2020: एमपी ने एक—एक करोड़ रुपए का दिया इनाम
Don`t copy text!