Bhopal News: यात्री बस की टक्कर से वृद्ध किसान जख्मी

Share

Bhopal News: राहगीरों की मदद से सिविल फिर वहां से गंभीर बताकर हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में वृद्ध किसान गंभीर रूप से जख्मी होे गया। जख्मी किसान शहर में अपनी दवा लेने के लिए आया था। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ इलाके में हुआ। राहगीरों की मदद से वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जागरूक नागरिकों ने टक्कर मारने वाले यात्री वाहन का नंबर पुलिस को मुहैया कराया। पुलिस ने बस ड्रायवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस पहुंचती उससे पहले दूसरे अस्पताल शिफ्ट

बैरागढ़ थाना पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कार्यवाहक प्रधान आरक्षक गोविंद मिश्रा (HC Govind Mishra) को सिविल अस्पताल भेजा गया। यहां पहुंचने पर पता चला कि वृद्ध को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) शिफ्ट करा दिया गया है। बैरागढ़ थाना पुलिस 536/22 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का मामला) दर्ज कर प्रकरण की जांच कर रही है। जख्मी की पहचान बाबूलाल राठौर पिता स्वर्गीय भागीरथ राठौर उम्र 70 साल के रूप में हुई है। वे राजगढ़ जिले के त​हसील पचौर में अमलार गांव में रहते हैं। बाबूलाल राठौर (Babulal Rathore) ने बताया कि वे किसानी का काम करते हैं। उन्हें एमपी—19—पी—3256 के चालक ने टक्कर मारी थी। दुर्घटना 21 नवंबर को अपरान्ह चार बजे चंचल चौराहा पर हुई थी। बाबूलाल राठौरगांव से दवा लेने भोपाल आए थे। दवा लेकर वे ट्रेन से गांव जाने के लिए स्टेशन जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने वृद्ध को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद वे सड़क पर फिका गए थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आग से झुलसे वृद्ध की मौत 
Don`t copy text!