Bhopal News: आग लगाकर पानी की टंकी में कूदा, रेत में मचला फिर भी नहीं बचा

Share

Bhopal News:  अंसल प्रधान में चौकीदार की आग से झुलसकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) शाहपुरा इलाके से मिल रही है। यहां अंसल प्रधान के नजदीक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में एक मजदूर की आग से झुलसकर मौत हो गई है। उसने चिमनी से आग लगने की जानकारी दी है। लेकिन, घटनास्थल पर पुलिस को वह नहीं मिला है। इसके अलावा पड़ताल में यह पता चला है कि पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान पत्नी ने डायल—100 को कॉल करके पुलिस बुलाई थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो वह आग से झुलसी हालत में मिला था।

मां को लेने गई थी पत्नी

शाहपुरा थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से राजू अहिरवार उम्र 35 साल की मौत की सूचना मिली थी। इस मौत को लेकर कई तरह के सस्पेंस है। पुलिस हत्या की बात से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार राजू अहिरवार वह अंसल प्रधान कॉलोनी में निर्माणाधीन मकानों में चौकीदारी का काम करता था। जहां मकान बन रहा है उसके सामने ही पति—पत्नी रहते हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद की सूचना पत्नी ने फोन पर पुलिस को दी थी। उसने नाराजगी जताते हुए पत्नी को सबक सिखाने की धमकी दी। उसके बाद दूसरी साइट पर चला गया। पत्नी बत्तीसिया बाई अपनी मां और छोटी बहन बबीता को लेने चली गई। वह भी उसी जगह पर मजदूरी करते हैं।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: मुखबिर की मुखबिरी करने पर हुई पिटाई

पति—पत्नी ने विवाद की बात छुपाई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

तीनों जब वापस लौटे तो राजू अहिरवार ने आग लगा ली थी। आग की लपटों से बचने के लिए वह पानी की टंकी में कूद गया। फिर रेत में आग बुझाने की को​शिश की। इस बीच पुलिस (Bhopal News) भी वहां पहुंच गई थी। तीनों जब वापस लौटे तो राजू अहिरवार ने आग लगा ली थी। आग की लपटों से बचने के लिए वह पानी की टंकी में कूद गया। फिर रेत में आग बुझाने की को​शिश की। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई थी। पुलिस को आग से झुलसा राजू कुर्सी में बैठा मिला था। उसको उसको जेपी अस्पताल से हमीदिया भेजा गया। पति—पत्नी ने दोनों के बीच हुई कहासुनी को छुपाने का प्रयास किया। राजू अहिरवार का कहना था कि चूल्हा जलाने के लिए उसने चिमनी उठाई थी। तभी वह आग से झुलस गया था।

इस बात पर शंका

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

पुलिस ने मौके पर पड़ताल की तो चिमनी नहीं मिली। पूरे मामले में कई तरह के शंका होने पर मौके पर एफएसएल को बुलाया गया। अभी तक परिस्थितिजन्य साक्ष्य पूरी घटना के खिलाफ जा रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया था कि राजू अहिरवार लगभग 54 फीसदी झुलस गया था। चिमनी से इतनी ज्यादा मात्रा में झुलसने को भी लेकर शंका जताई जा रही है। शाहपुरा थाना प्रभारी एमके मिश्रा ने बताया कि राजू अहिरवार चिमनी से झुलसने की जानकारी दी थी। पुलिस मामले की अभी पड़ताल कर रही है। टीआई ने बताया कि निर्माणाधीन एक मकान में पत्नी चौकीदारी करती है। जबकि दो मकानों की चौकीदारी राजू अहिरवार करता था। मृत्यु पूर्व क​थन में मजिस्ट्रेट के सामने यह जानकारी उसने दी है। पुलिस को कुप्पी भी मिली है। पुलिस मौके पर काम करने वाले दूसरे मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ननिहाल में नाबालिग थी बेहाल, मां के सामने आया यह कड़वा सच
Don`t copy text!