Bhopal News: ड्रायवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: अस्पताल से परिजनों ने करा लिया था डिस्चार्ज

Bhopal News
File Image

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कोहेफिजा इलाके से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला था। उसको एम्बुलेंस ने हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद परिजनों ने उसको डिस्चार्ज करा लिया थाा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी।

पेशे से था ड्रायवर

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार महेश कनाडे (32) लाऊखेड़ी में रहता था। वे पेशे से ड्रायवरी था। शुक्रवार रात वह दाता कालोनी स्थित ब्रिज पर बेहोशी की हालत में मिला था। नजदीक ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। एम्बुलेंस ने रात करीब 11 बजे उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। महेश के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। परिजनों को लगा कि वह नशे में बाइक से गिर गया होगा। इसलिए तड़के करीब चार बजे महेश कनाडे (Mahesh Kanade) को डिस्चार्ज कराकर घर ले गए। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं थे। शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे तक उसको होश नहीं आया। परिवार फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम केे बाद परिजनों को सौंप दिया।

मकान से माल चोरी

श्यामला हिल्स थाना पुलिस केे अनुसार 21 मई की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इलाके में गंगा नगर झुग्गी बस्ती है। यहां उबेश अली पिता शब्बीर उम्र 35 साल का परिवार रहता है। उबेश अली पेशे से ड्रायवर है। घर के नजदीक ही ससुर रहते हैं जिनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनके हालचाल जानने वह गया हुआ था। वापस आने पर घर के ताले टूटे मिले। घर से सोने के जेवर और नकदी पांच हजार रुपए चोरी गए। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 15 हजार रुपए बताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop Attack Case: दो गुटों में विवाद, पुलिस पर हमला

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!