Bhopal News: हाथ पर अस्पताल की पर्ची से परिजनों तक पहुंची पुलिस, पिता बोला जन्म से पूर्व मृत पैदा हुआ था बच्चा

भोपाल। नाले में एक नवजात का शव मिला है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। गांधी नगर में स्थित नाले में एक नवजात का शव मिला है। उसके हाथ में निजी अस्पताल की पर्ची मिलने से उसके परिजनों का पुलिस पता लगा सकी है। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।
नियमानुसार संस्कार करने की बजाय नाले में फेंका
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि नवजात का अस्पताल में 22 अप्रैल को जन्म हुआ था। उसकी जन्म के बाद मौत हो गई थी। अस्पताल ने शव परिजनों को सौंप दिया था। लेकिन, नियमानुसार संस्कार करने की बजाय परिजनों ने उसको अब्बास नगर (Abbas Nagar) के नाले में फेंक दिया था। नवजात को राहगीरों ने देखा और पुलिस को खबर कर दी। गांधी नगर पुलिस ने 23 अप्रैल की सुबह ग्यारह बजे शव नाले से निकालकर पीएम के लिए भेजा। उसके हाथ पर अस्पताल की सील लगी थी। पुलिस उस अस्पताल में पहुंची और उसके माता—पिता की जानकारी जुटाई। नवजात की मां अभी भी अस्पताल में भर्ती है। मामले की जांच एसआई कन्हैया यादव (SI Kanhaiya Yadav) कर रहे है। पुलिस ने मर्ग 31/25 कायम करने के बाद इस मामले में आरोपी अशोक और प्यारे लाल के खिलाफ प्रकरण 105/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।